{"_id":"6a1d5a92d094d2b29f0e959b","slug":"video-amar-ujala-merit-felicitation-ceremony-begins-at-omkareshwar-vidya-niketan-school-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह का शुभारंभ, जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह का शुभारंभ, जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह
ओंकारेश्वर विद्या निकेतन स्कूल में रविवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित मेधावी सम्मान समारोह का शुभारंभ हुआ। समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह रहे। उनके साथ जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार राय, जीआईसी चुन्नीगंज गर्ल्स के प्रधानाचार्य संजय यादव समेत शिक्षा जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए समाज और देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार राय ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को भी जीवन में अपनाने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।