फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Woman dies after being bitten by a cobra while looking at her mobile phone

सूनी हुई 4 बच्चों की जिंदगी: मोबाइल देखते समय कोबरा के डसने से महिला की गई जान, पति की 5 साल पहले हो चुकी मौत

Thu, 23 Jul 2026 05:39 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 23 Jul 2026 05:39 PM IST
सार

Banda News: कोबरा के डसने से महिला की मौत हो गई। दो बेटियों व दो बेटों के सिर से मां का साया उठ गया। 

विज्ञापन
Woman dies after being bitten by a cobra while looking at her mobile phone
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेटियों के साथ घर के आंगन में मोबाइल देख रही मां को काले सांप ने काट लिया। शोरगुल होने पर परिजन उसे वाहन से मेडिकल कालेज लाए। उपचार शुरू होने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को गांव ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। थाना गिरवां क्षेत्र के गांव रगौला निवासी शोभा (35) अपनी बेटी दीपिका (15), मांडवी (13), बेटे सतीश (10) व मनीष (8) के साथ रहती थी।

विज्ञापन


उनके पति लक्ष्मी का पांच साल पहले बीमारी के कारण निधन हो गया था। तब से शोभा ही खेत बटाई पर लेकर परिवार का भरण-पोषण कर रही थी। बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे शोभा, घर के आंगन में बेटियों के साथ बैठकर मोबाइल देख रही थी। इस दौरान कहीं से कोबरा आंगन में आ गया और उसने शोभा को डस लिया। सांप के काटते ही शोभा चीखने लगी और बेटियों ने परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन

परिजन, गाड़ी का इंतजाम करते हुए शोभा को लेकर मेडिकल कालेज बांदा पहुंचे। उसकी हालत देख डाक्टर ने उसे भर्ती किया और उपचार शुरू करने ही जा रहे थे कि उसने दम तोड़ दिया। डाॅक्टर ने शोभा को मृत घोषित किया तो परिजन बिलख पड़े।

शोभा के निधन के बाद उसके चार बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी अब परिवारीजन पर आ गई है। शोभा के जेठ सुशील ने बताया कि परिवार के पास खेत नहीं है और शोभा बटाई पर खेत लेकर काम करती थी। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed