फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Youth dies after suffering electric shock while plugging in a high-speed fan

Banda News: फर्राटा पंखे का प्लग लगाते समय लगा करंट, युवक की मौत

Thu, 23 Jul 2026 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after suffering electric shock while plugging in a high-speed fan
- तार में कट होने के कारण हुआ हादसा, दिल्ली में रहकर करता था काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। फर्राटा पंखे का प्लग बोर्ड में लगाते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। हादसे के समय युवक के घर वाले मौजूद नहीं थे। जब वह कुछ देर बाद घर पहुंचे तो उन्हें इस घटना की जानकारी हुई।
थाना गिरवां क्षेत्र के गांव बनसखा निवासी दिलीप (31) मंगलवार को दोपहर करीब ढाई बजे अपने कच्चे मकान में था। उसके साथ पत्नी पूजा, पांच महीने की बेटी बिट्टू व अन्य परिवारीजन थे। कुछ देर बाद सभी परिजन घर से निकलकर गांव किनारे बने दूसरे मकान में चले गए लेकिन दिलीप इसी मकान में रुका रहा। उसने घर में रखा फर्राटा पंखा चलाने के लिए प्लग बिजली के बोर्ड में लगाया तो तार कटी होने के कारण वह करंट लगने से गिर गया। परिजन के नहीं होने से उसे कोई मदद नहीं मिल सकी। जब पत्नी पूजा, दिलीप को बुलाने घर पहुंची तो उसे जमीन पर गिरा देख चीख पड़ी।
विज्ञापन

आसपास के लोग वहां पहुंचे और उसे पंखे की तार से अलग किया और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिलीप के फुफेरे भाई शिवम ने बताया कि जब परिजन घर पहुंचे तो दिलीप के हाथ में पंखे की तार फंसी हुई थी और तार कटी थी। जिससे यह अनुमान लगाया गया कि करंट लगने से ही मौत हुई है। दिलीप दो भाइयों में बड़ा था। प्रभारी निरीक्षक गिरवां सुरेश सैनी ने बताया कि करंट लगने से मौत की जानकारी पर पुलिस गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed