{"_id":"6a620a93d33b1fb0220e7879","slug":"teenager-writes-lover-s-name-on-her-hand-with-henna-before-hanging-herself-2026-07-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"9वीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम: मेहंदी से प्रेमी का नाम हाथ पर लिख किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9वीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम: मेहंदी से प्रेमी का नाम हाथ पर लिख किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान
Thu, 23 Jul 2026 06:07 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 23 Jul 2026 06:07 PM IST
सार
Hardoi News: छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मेहंदी से हाथ में पर लिखा प्रेमी का नाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई में शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कक्षा नौ की छात्रा ने प्रेमी का नाम मेहंदी से हाथ में पर लिखकर बुधवार शाम घर में ही फंदा लगा लिया। फंदे से उतारकर परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान आधीरात के बाद पौने तीन बजे उसकी मौत हो गई।
एक गांव निवासी शख्स खेती करते हैं। उनकी बेटी (15) पड़ोस में ही स्थित एक गांव के इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। पांच भाई बहनों में चौथे नंबर की किशोरी के मोबाइल पर बुधवार शाम गांव निवासी युवक का फोन आया था। फोन किशोरी की बड़ी बहन ने उठाया। पिता ने बताया कि फोन करने वाले युवक ने शकरकंद के पौधे मांगे। इस पर किशोरी की बड़ी बहन ने कहा कि इसके लिए माता पिता से बात करो। दावा है कि इसी दौरान फोन पर ही किशोरी की बड़ी बहन और युवक के बीच कहासुनी हो गई।

रात में किशोरी ने परिजनों के साथ खाना खाया और कमरे में चली गई। परिजन बाहर ही बैठे रहे। कमरे में जाकर किशोरी ने मेहंदी से फोन करने वाले युवक का नाम हाथ पर लिखा और फंदा लगा लिया। काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आई तो उसकी मां देखने गई।
किशोरी को फंदे से लटकता देख उन्होंने शोर मचाया, तो परिजन आ गए। फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का ही निकला है। युवक का नाम मृतका के बाएं हाथ पर लिखा मिला है। परिजनों न अभी कोई शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलते ही जांच शुरू की जाएगी।
और अब लगाया प्रताड़ना का आरोप
किशोरी के पिता ने मोर्चरी में बताया कि गांव निवासी युवक आए दिन उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था। आरोप लगाया कि प्रताड़ना से परेशान होकर किशोरी ने खुदकुशी की है। हालांकि यह भी बताया कि बेटी से युवक की नजदकियां थीं। उधर दूसरी ओर ग्रामीणों में चर्चा है कि युवक और किशोरी के बीच नजदीकियां थीं और इसकी जानकारी दोनों परिजनों को भी थी।

आरोप है कि युवक लगातार उनकी पुत्री को प्रताड़ित कर रहा था, इससे मानसिक रूप से परेशान होकर उसने खुदकुशी कर ली। मेडिकल कॉलेज की सूचना पर बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।