{"_id":"6a610056220015b31d0f5267","slug":"growing-market-for-wooden-products-office-and-kitchen-items-are-selling-well-hardoi-news-c-213-1-hra1004-153593-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: लकड़ी के उत्पादों का बढ़ा बाजार, ऑफिस व रसोई की वस्तुओं की हो रही बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: लकड़ी के उत्पादों का बढ़ा बाजार, ऑफिस व रसोई की वस्तुओं की हो रही बिक्री
विज्ञापन
फोटो- 29- दुकान पर बिक्री के लिए रखे लकड़ी के उत्पाद। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिले में लकड़ी से बने उत्पादों का कारोबार तेजी से फैल कर रहा है। शहर के बाजारों में पिछले कुछ समय में लकड़ी के उत्पादों की कई दुकानें खुली हैं जहां रसोई, ऑफिस और दैनिक उपयोग की वस्तुएं ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। प्लास्टिक और धातु के सामान की तुलना में लकड़ी के उत्पादों को लोग अधिक टिकाऊ, आकर्षक और पर्यावरण के अनुकूल मान रहे हैं।
लकड़ी उत्पादों की दुकानों पर पूजा घर, मसाला बॉक्स, सर्विंग प्लेट, फोटो फ्रेम, की-होल्डर और पेन स्टैंड के साथ ही ऑफिस के लिए मेज कुर्सी और अन्य कई प्रकार की सामग्री की बिक्री की जा रही है। लकड़ी से बने उत्पाद टिकाऊ भी होते हैं और पर्यावरण के अनुकूल भी होते हैं। इसलिए लोगों का काफी रुझान इन उत्पादों की खरीद की तरफ बढ़ रहा है।
शहर के कैनाल रोड पर दुकान संचालित कर रहे मोहम्मद शोएब ने बताया कि पिछले एक-दो वर्षों में लकड़ी के उत्पादों की मांग में लगातार बढ़ोतरी हुई है। खासकर नए घरों की सजावट करने और उपहार के रूप में आकर्षक व उपयोगी वस्तुएं खरीदने वाले ग्राहक इन उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं। त्योहारों और गृह प्रवेश जैसे अवसरों पर भी इनकी बिक्री बढ़ जाती है।
विज्ञापन
ग्राहक आदित्य राठौर का कहना है कि लकड़ी के उत्पाद देखने में आकर्षक होने के साथ लंबे समय तक चलते हैं और पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी बेहतर विकल्प हैं। यही कारण है कि अब लोग प्लास्टिक की जगह प्राकृतिक सामग्री से बने उत्पादों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं।