{"_id":"6a1d5aaf62c953895608bbc8","slug":"video-two-people-fall-into-open-drain-in-naubastas-sagar-puri-area-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: खुले नाले में गिरे दो लोग, स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: खुले नाले में गिरे दो लोग, स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला
नौबस्ता थाना क्षेत्र के सागर पुरी इलाके में खुले नाले में दो लोगों के गिरने से हड़कंप मच गया। घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार क्षेत्र में लंबे समय से नाला खुला पड़ा है, जिससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। शनिवार शाम अचानक दो लोग नाले में गिर गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय निवासियों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर दोनों को बाहर निकाला।
घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन लोगों का कहना है कि खुले नाले की वजह से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्रीय नागरिकों ने नगर निगम और संबंधित विभागों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाले को ढकने और सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।