{"_id":"6a1e4a58dc88e96f2d00ef3e","slug":"video-the-industry-trade-board-submitted-a-memorandum-demanding-compensation-for-the-fire-affected-traders-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"अग्निकांड पीड़ित व्यापारियों को क्षतिपूर्ति दिलाए जाने की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निकांड पीड़ित व्यापारियों को क्षतिपूर्ति दिलाए जाने की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन
जिला उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक रामरतन कुशवाहा व जिलाधिकारी सत्य प्रकाश को ज्ञापन देकर शहर के दो प्रतिष्ठानों में बीते दिन हुए अग्निकांड में करोड़ों रुपये का नुकसान की क्षतिपूर्ति दिलाए जाने की मांग की है।
व्यापारी नेताओं ने कहा कि प्रांतीय सदस्य आकाश गुप्ता के झांसी रोड नहर के पास स्थित प्रतिष्ठान में 30 मई की रात 11 बजे भीषण आग की चपेट में शोरूम आ गया जिससे फायर ब्रिगेड की गाड़ियां कम होने से आग बुझाने में बहुत मशक्कत करनी पड़ी। एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी बजाज पावर प्लांट से आई जिनके सहयोग से आग बुझाने में काबू पाया। उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से शोरूम के अंदर तक पानी नहीं पहुंच पा रहा था आग फैलने से रोकने के लिए जेसीबी से शोरूम की गोदाम की दीवारें तोड़नी पड़ी फिर भी दमकल गाड़ियों को लगभग 12 घंटे आग बुझाने में लग गए थे जब तक पूरा माल राख हो गया था।
वहीं 29 मई की रात में चौका बाग के सामने कुमार ट्रेडर्स राजेंद्र जैन राजू की दुकान एवं मकान में रात करीब दो बजे आग लग गई। घटना के दौरान ऊपर की मंजिल में सो रहे घर की चार परिजन पीछे वाले गेट से सकुशल बाहर निकल आए इसलिए बहुत बड़ी जनहानि बच गई है। दुकान में लगभग एक करोड रुपये का नुकसान हुआ है फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। दोनों व्यापारियों को क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित मनीष सडै़या, जिला अध्यक्ष सुरेश बडे़रा, जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंघई, प्रदेश उपाध्यक्ष उद्योग मंच कमलेश सराफ, प्रदेश मंत्री संतोष इमलिया ,प्रदेश युवा मंत्री अजय सोनी, जिला संयुक्त महामंत्री अभिषेक अनोरा, रविंद्र दिवाकर, डॉ संजीव कड़की,जिला कोषाध्यक्ष अध्यक्ष सिद्धेश्वर जमोरया आदि मौजूद रहे।
000000000000
जनपद में 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां की की थी मांग
जिलाध्यक्ष सुरेश बडे़रा ने कहा कि लगभग 4 वर्षों से जनपद में फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां और हर तहसील में फायर स्टेशन एवं दो-दो गाड़ियों की मांग कर रहा था जिला प्रशासन अग्निशमन अधिकारियों द्वारा शासन से पत्राचार करते हुए चारों तहसीलों में शीघ्र ही फायर स्टेशन एवं गाड़ियों की पूर्ति के लिए शासन से मंजूरी हो गई है शीघ्र ही तहसीलों में फायर स्टेशन का निर्माण करके गाड़ियां उपलब्ध कराई जाएं,जिससे गर्मियों में होने बाली आगजनी से होने वाले नुकसान को रोका जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।