सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   A minor was brutally burnt alive in Gwalior; her boyfriend made a deal to sell her for 50,000 rupees.

Gwalior: प्रेम जाल, दरिंदगी और मौत, 15 वर्षीय नाबालिग की हत्या से दहला ग्वालियर, शव जलाकर मिटाने की कोशिश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Tue, 02 Jun 2026 09:50 AM IST
A minor was brutally burnt alive in Gwalior; her boyfriend made a deal to sell her for 50,000 rupees.

ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र स्थित नवग्रह मंदिर की पहाड़ी से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। भिंड जिले के मौ की रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म, सौदेबाजी और फिर हत्या किए जाने का खुलासा हुआ है। आरोप है कि नाबालिग का प्रेमी अपने साथी के साथ उसे सुनसान पहाड़ी पर ले गया, जहां उसके साथ ज्यादती की गई। इसके बाद कथित रूप से उसे 50 हजार रुपये में बेचने की बात की गई। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी और बाद में शव को जलाकर सबूत मिटाने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।

28 मई को घर से ले गया था आरोपी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग छात्रा भिंड जिले के मौ क्षेत्र की रहने वाली थी। उसका इलाके के ही रहने वाले रामू गुर्जर से प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।आरोप है कि 28 मई को रामू गुर्जर नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपनी बुलेट मोटरसाइकिल पर बैठाकर ग्वालियर ले आया। इसके बाद वह अपने साथी अरुण के साथ उसे जनकगंज थाना क्षेत्र स्थित नवग्रह मंदिर के ऊपर पहाड़ी पर एक सुनसान स्थान पर ले गया।

पहाड़ी पर हुई वारदात

पुलिस के अनुसार, पहाड़ी पर पहुंचने के बाद दोनों आरोपियों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। वह लगातार रोती रही और घर वापस छोड़ने की बात कहती रही। जांच में सामने आया है कि घटना के दौरान पीड़िता की इच्छा और सुरक्षा की पूरी तरह अनदेखी की गई।

50 हजार रुपये में सौदेबाजी का आरोप

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि वारदात के बाद मुख्य आरोपी रामू गुर्जर ने कथित रूप से अपनी ही प्रेमिका को अपने साथी अरुण के साथ 50 हजार रुपये में सौदा करने की बात की। जब नाबालिग ने इसका विरोध किया और शोर मचाने की कोशिश की, तो दोनों आरोपी बौखला गए। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

झाड़ियों में छिपाया शव

हत्या के बाद आरोपी शव को वहीं झाड़ियों में छिपाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद आरोपियों ने अपने बचाव और पहचान छिपाने के लिए आगे की योजना भी बनाई। जांच में पता चला है कि 29 मई को आरोपी फिर घटनास्थल पर लौटे। इस बार उनके साथ गौरव कुशवाह नाम का एक अन्य युवक भी था। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों ने शव की पहचान छिपाने और सबूत नष्ट करने के उद्देश्य से उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद वे मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें- Twisha Sharma Case: दो घंटे चला री-क्रिएशन, CBI के सामने गिरिबाला-समर्थ ने उतारा त्विषा का 80 किलो वजनी डमी शव

गुमशुदगी की रिपोर्ट से खुला मामला

इधर, नाबालिग के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने मौ थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों ने पुलिस को रामू गुर्जर पर संदेह जताया था, क्योंकि वह अक्सर लड़की के संपर्क में रहता था। गुमशुदगी की जांच के दौरान पुलिस ने विभिन्न पहलुओं पर पड़ताल शुरू की और संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी।

पूछताछ में टूटा आरोपी, सामने आई पूरी कहानी

ग्वालियर और मौ थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रामू गुर्जर को हिरासत में लिया। शुरुआती पूछताछ में वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन बाद में कॉल रिकॉर्ड और अन्य तथ्यों के आधार पर हुई पूछताछ में उसने कथित रूप से पूरी घटना की जानकारी दे दी। इसके बाद पुलिस ने अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

पहाड़ी से बरामद हुआ अधजला शव

लश्कर सीएसपी किरन अहिरवार ने बताया कि आरोपी रामू गुर्जर की निशानदेही पर जनकगंज थाना पुलिस की टीम नवग्रह मंदिर के ऊपर स्थित पहाड़ी पर पहुंची। वहां से नाबालिग का अधजला और क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस ने मामले में रामू गुर्जर, अरुण और गौरव कुशवाह को हिरासत में लिया है। अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों, फोरेंसिक जांच और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Pilibhit News: खेत में पेड़ पर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में फैली दहशत; देखें वीडियो

02 Jun 2026

Meerut: नौचंदी मेले में रौनक बढ़ी, झूलों का लिया आनंद

02 Jun 2026

Meerut: पटेल मंडप में डांस की शानदार प्रस्तुति

02 Jun 2026

Meerut: राधा रानी सरकार, मोये भरोसा तेरो... समेत अनेक भजनों पर झूमे श्रद्धालु

01 Jun 2026

Meerut: राजेश कुशवाहा के गानों पर पटेल मंडप में झूमे लोग

01 Jun 2026
विज्ञापन

मुरादाबाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे सीने में लगी गोली

01 Jun 2026

पंजाब में कांग्रेस पार्षद पर हमला

01 Jun 2026
विज्ञापन

Meerut: खाद और किसानों के शोषण को लेकर सरधना तहसील में भड़के किसान

01 Jun 2026

Meerut: मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों का आगाज, अगस्त से लगेंगी कक्षाएं

01 Jun 2026

गुरुग्राम: पांच लाख करोड़ के निवेश लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री ने किया मेक इन हरियाणा पॉलिसी को लॉन्च

01 Jun 2026

गांव नगला अनीगढ़ी-संटीकरा में बारिश-ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान का डीएम ने लिया जायजा

01 Jun 2026

Morena News: नूराबाद पुल के पास युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान

01 Jun 2026

हसायन के मोहल्ला किला खेड़ा में चूड़ी की भट्टी में लगी आग, हजारों का नुकसान

01 Jun 2026

Video: ज्वालामुखी में श्रद्धालुओं ने 5508 दुर्लभ शालिग्रामों के किए दर्शन

01 Jun 2026

Barwani News: बड़वानी में बोर से बड़े ओले गिरने से लोग हैरान, तेज आंधी और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज

01 Jun 2026

Dhar News: भोजशाला पहुंचे हैदराबाद के विधायक टी. राजा, कहा- सीएम मोहन यादव के पास इतिहास लिखने का मौका

01 Jun 2026

Video: फरीदाबाद के विक्रांत, रितिका और परीक्षा ने चमकाया जिले का नाम

01 Jun 2026

कानपुर: नहर में मिले छात्र के शव पर फूटा गुस्सा, चौकी के बाहर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन

01 Jun 2026

अलीगढ़ के सासनी गेट चौराहे पर अहिल्याबाई होल्कर जयंती समारोह के दौरान हंगामा

01 Jun 2026

कानपुर: अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह में बोले डीएम, मेहनत और अनुशासन से मिलती है सफलता

01 Jun 2026

Khandwa Weather: तेज धूल भरी आंधी ने मचाया हड़कंप, कई इलाकों में टूटे पेड़, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

01 Jun 2026

Gurugram Weather Update: दो दिन की राहत के बाद फिर बढ़ी गर्मी, पांच जून तक आंधी-बारिश के आसार

01 Jun 2026

VIDEO: गुरुग्राम जिले के एथलीट खिलाड़ियों ने जीते तीन पदक

01 Jun 2026

मुखर्जी नगर में लगी आग: तीन मंजिला मकान धुएं से घिरा, दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू

01 Jun 2026

गुरुग्राम: अंडरपास पर ऑटो रिक्शाओं की अवैध पार्किंग से यातायात प्रभावित, राहगीर परेशान

01 Jun 2026

गुरुग्राम: 13 साल से अधूरी सड़क ने बढ़ाई मुश्किलें, लोग रोज सात किमी अतिरिक्त सफर को मजबूर

01 Jun 2026

सुल्तानपुर के धनपतगंज सीएचसी में पुलिस के सामने दो पक्षों में चले लात-घूंसे

01 Jun 2026

साकेत बिल्डिंग हादसे पर उठे सवाल: राहत कार्य जारी, एफएमजीसी प्रेसिडेंट ने जताई चिंता

01 Jun 2026

गुरुग्राम: द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ सर्विस रोड का निर्माण कार्य तेज, 75 फीसदी काम पूरा

01 Jun 2026

जेईई एडवांस: नोएडा के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन, मेहनत के बल पर हासिल की सफलता

01 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed