सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Shameful act on Bapu's statue in Raisen, Congress anger erupts, administration washes it with milk

रायसेन में बापू की प्रतिमा से छेड़छाड़: कांग्रेस का हंगामा, 24 घंटे में गिरफ्तारी की मांग; पुलिस जांच में जुटी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन Published by: रायसेन ब्यूरो Updated Tue, 02 Jun 2026 04:56 PM IST
Shameful act on Bapu's statue in Raisen, Congress anger erupts, administration washes it with milk

रायसेन शहर के हृदय स्थल महामाया चौक पर स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा कथित रूप से छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। प्रतिमा पर चकना और नमकीन के पैकेट फेंके जाने की घटना के बाद शहर में आक्रोश का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने घटना को महात्मा गांधी का अपमान बताते हुए प्रशासन को 24 घंटे के भीतर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया। कांग्रेस नेता प्रभात चावला ने चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा में गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि रायसेन की गंगा-जमुनी संस्कृति को प्रभावित करने वाली ऐसी घटनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएंगी।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीएम, एसडीओपी प्रतिभा शर्मा तथा नगर पालिका सीएमओ सुरेखा जाटव ने पुलिस बल के साथ स्थिति का जायजा लिया। गांधी प्रतिमा और चबूतरे की सफाई कराई गई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में प्रतिमा का दुग्धाभिषेक किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और नया चश्मा पहनाकर सम्मान प्रकट किया।

पढ़ें: 'मेरे और बहू के बीच में कोई विवाद नहीं था', कोर्ट में चिल्लाकर बोलीं गिरिबाला; बेटा मुस्कुराता रहा

नगर पालिका सीएमओ सुरेखा जाटव ने बताया कि मामले में कोतवाली थाने में आवेदन देकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि शहर की गरिमा को ठेस पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि महामाया चौक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कुछ संदिग्धों की पहचान की गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

स्थानीय व्यापारियों का मानना है कि त्योहारों और आगामी चुनावी माहौल से पहले इस तरह की घटना शहर की शांति और सौहार्द बिगाड़ने की साजिश हो सकती है। घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौक पर महात्मा गांधी के प्रिय भजन "रघुपति राघव राजा राम" का सामूहिक गायन कर अहिंसा और सद्भाव का संदेश दिया। प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने नियंत्रित कर लिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: सोनभद्र में पुलिस मुठभेड़, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

02 Jun 2026

रायबरेली में कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

02 Jun 2026

VIDEO: सब्जी विक्रेता हत्याकांड का खुलासा, बेटे ने ही पिता को उतारा था मौत के घाट

02 Jun 2026

VIDEO: यूट्यूब से सीखी नेपियर घास की खेती, अब सालाना दो लाख रुपये प्रति एकड़ की कमाई

02 Jun 2026

Meerut: मेरठ में ब्लिंकिट कर्मचारियों की हड़ताल, डिलीवरी सेवा प्रभावित, कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

02 Jun 2026
विज्ञापन

आप नेता तलबीर गिल का आरोप- मजीठा थाना विवाद पूर्व नियोजित था, माहौल खराब करने की कोशिश की गई

02 Jun 2026

MP News: नई दुकान, नया कारोबार और एक रात में सब राख; साड़ी शोरूम में लगी भीषण आग से लाखों का नुकसान

02 Jun 2026
विज्ञापन

शिमलापुरी दोहरा हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार

02 Jun 2026

VIDEO: प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल ने हर घर नल योजना की जमीनी हकीकत परखी

02 Jun 2026

VIDEO: पंचायत सहायकों ने कहा- छह हजार में दम नहीं, 30 हजार से कम नहीं

02 Jun 2026

मारवाड़ी सेवा समिति ने गोरखपुर क्लब परिसर में मेधावियों को किया सम्मानित

02 Jun 2026

CM Mohan Yadav On UCC: मध्य प्रदेश में यूसीसी पर सीएम मोहन का बड़ा बयान, जारी किया वीडियो

02 Jun 2026

अयोध्या में हनुमानगढ़ी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गूंजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे

02 Jun 2026

Gwalior: प्रेम जाल, दरिंदगी और मौत, 15 वर्षीय नाबालिग की हत्या से दहला ग्वालियर, शव जलाकर मिटाने की कोशिश

02 Jun 2026

VIDEO: प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल बोले- राजेश की मौत पर सरकार दुखी, बख्शे नहीं जाएंगे दोषी

02 Jun 2026

जंघई फ्लाईओवर... शुरू हुआ गर्डर चढ़ाने का काम, दो घंटे रुका रहा ट्रेनों का संचालन

02 Jun 2026

VIDEO: जौनपुर में अमर उजाला ने 23 मेधावियों को किया सम्मानित

02 Jun 2026

VIDEO: पुलिस अधिकारियों ने कहा- छोटी घटनाओं को न करें नजरअंदाज, अपराध पनपने से पहले करें कार्रवाई

02 Jun 2026

VIDEO: विवादित बयान से एक बार फिर चर्चा में आए सपा सांसद वीरेंद्र सिंह

02 Jun 2026

मक्खू के दुकानदार के हत्यारों की बाइक बरामद

VIDEO: बलिया में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

02 Jun 2026

VIDEO: न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव बोले- समान नागरिक संहिता संवैधानिक है, यह देश में लागू होगा

02 Jun 2026

VIDEO: विनीत राय हत्याकांड को लेकर सपा सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार को घेरा

02 Jun 2026

अग्निकांड पीड़ित व्यापारियों को क्षतिपूर्ति दिलाए जाने की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन

02 Jun 2026

VIDEO: आगरा में बारिश बनी आफत, शिवाजी मार्केट की दुकानों में घुसा पानी, लाखों का नुकसान

02 Jun 2026

सनबर्न और फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए सुनिए चर्म रोग विशेषज्ञ की सलाह

02 Jun 2026

Ujjain: राम भक्त बने बाबा महाकाल, भस्म आरती में राम नाम के बेलपत्र से हुआ दिव्य श्रृंगार; निहारते रह गए भक्त

02 Jun 2026

गाजियाबाद में फ्लैट में लगी आग, फंसे दंपती और बच्चों की बामुश्किल बची जान, तीन पालतू कुत्तों की मौत

02 Jun 2026

सिंहस्थ महापर्व के लिए दतिया पुलिस का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, पुलिस उप महानिरीक्षक ने किया शुभारंभ

02 Jun 2026

Pilibhit News: खेत में पेड़ पर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में फैली दहशत; देखें वीडियो

02 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed