{"_id":"6a1f0bacffccb61e2d00b3c5","slug":"video-work-of-changing-room-and-hall-being-built-in-nehru-stadium-in-gurugram-stopped-for-month-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: नेहरू स्टेडियम में बन रहे चेंजिंग रूम और हॉल का काम एक महीने से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: नेहरू स्टेडियम में बन रहे चेंजिंग रूम और हॉल का काम एक महीने से बंद
गुरुग्राम। सिविल लाइंस स्थित नेहरू स्टेडियम में मूलभूत सुविधाओं की बाट जोह रहे खिलाड़ियों की उम्मीदों पर एक बार फिर पानी फिरता नजर आ रहा है। स्टेडियम में पंचायत की ओर से जिला योजना 2025-26 के तहत कराया जा रहा स्टोर रूम (हॉल) और चेंजिंग रूम का निर्माण कार्य अधर में लटक गया है। पिछले एक महीने से यहां निर्माण कार्य पूरी तरह से बंद पड़ा है, जिसके चलते खिलाड़ियों में भारी निराशा है।
हैरानी की बात यह है कि इस निर्माण कार्य को इसी साल मई महीने में पूरा कर खिलाड़ियों को सौंपा जाना था। मई का महीना बीत जाने के बाद भी काम पूरा होना तो दूर, फिलहाल मौके पर सन्नाटा पसरा हुआ है। पंचायत विभाग की लापरवाही और सुस्त रवैये के कारण खिलाड़ी भीषण गर्मी के इस मौसम में भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।
स्टेडियम में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को अपने खेल उपकरण सुरक्षित रखने और कपड़े बदलने के लिए लंबे समय से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।