{"_id":"6a1ead91392e089e4e0e83fb","slug":"video-1872-houses-will-be-allotted-soon-under-the-pradhan-mantri-awas-yojana-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1872 आवास शीघ्र होंगे आवंटित, सचिव ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1872 आवास शीघ्र होंगे आवंटित, सचिव ने किया निरीक्षण
गायत्री जोशी
Updated Tue, 02 Jun 2026 03:46 PM IST
Link Copied
ऊधमसिंह नगर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बागवाला में 156 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 1872 आवास जल्द ही लाभार्थियों को सौंप दिए जाएंगे। शुक्रवार को आवास एवं राज्य सम्पत्ति सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने रुद्रपुर का दौरा कर विकास प्राधिकरण की ओर से निर्माणाधीन और प्रस्तावित विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राधिकरण के विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी भी ली। सचिव ने बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित 1872 आवासों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इन आवासों का लोकार्पण किया जाएगा और लाभार्थियों को चाबियां सौंपी जाएंगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लाभार्थियों से धनराशि जमा कराने के निर्देश प्राधिकरण के अधिकारियों को दिए ताकि आवंटन प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके। विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जयकिशन ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तीन लाख रुपये सरकार और तीन लाख रुपये लाभार्थी की ओर से जमा किए जाने हैं। अब तक 185 लाभार्थियों की ओर से पूर्ण धनराशि जमा की जा चुकी है, जबकि 222 लाभार्थियों को पत्र और दूरभाष के माध्यम से धनराशि जमा कराने के लिए सूचित किया गया है। इस मौके पर सीडीओ दिवेश शाशनी, नगर मजिस्ट्रेट शिप्रा जोशी, अधिशासी अभियंता लोनिवि गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।