{"_id":"6a1eae729cc0a1a4ce0d2511","slug":"video-1500-workers-from-the-district-will-participate-in-rahul-gandhis-rally-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: राहुल गांधी की रैली में जिले से 1500 कार्यकर्ता होंगे शामिल, पारंपरिक परिधान में जाएंगी महिला कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: राहुल गांधी की रैली में जिले से 1500 कार्यकर्ता होंगे शामिल, पारंपरिक परिधान में जाएंगी महिला कार्यकर्ता
गायत्री जोशी
Updated Tue, 02 Jun 2026 03:50 PM IST
Link Copied
बागेश्वर में आगामी चार जून को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा प्रस्तावित है। जिला कांग्रेस कमेटी ने उनके कार्यक्रम में अधिकाधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी कराने के लिए बैठक आयोजित की। जिले से 200 महिलाओं समेत करीब 1500 पदाधिकारी-कार्यकर्ता शामिल होने का अनुमान है। महिला कार्यकर्ता पारंपरिक उत्तराखंडी परिधान पहनकर कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। सोमवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने बैठक में भागीदारी की। जिलाध्यक्ष भट्ट ने महिला, युवा प्रकोष्ठ, एनएसयूआई से भी अधिक संख्या में भागीदारी कराने को कहा। उन्होंने बताया कि जिले से एक हजार पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के शामिल होने का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 400 से 500 अधिक की संख्या जिले से जाएगी। तीनों विकासखंडों से कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर भागीदारी करेंगे। पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल, दमाऊ और मशकबीन के साथ कार्यकर्ताओं की टोली कार्यक्रम में भागीदारी करेगी। इस मौके पर पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, नरेंद्र कोरंगा, चामू सिंह देवली, नरेंद्र कोरंगा, प्रवीण कोरंगा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।