{"_id":"6a1fab7b81a961d785014ef1","slug":"murder-of-an-elderly-man-in-jhajjar-cousin-shoots-victim-to-avenge-brother-s-murder-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर में बुजुर्ग की हत्या: भाई की हत्या का बदला लेने के लिए चचेरे भाई ने मारी गोली, अमन सहित अन्य FIR दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में बुजुर्ग की हत्या: भाई की हत्या का बदला लेने के लिए चचेरे भाई ने मारी गोली, अमन सहित अन्य FIR दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Wed, 03 Jun 2026 09:50 AM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस में दी शिकायत में सोमबीर ने कहा हैं कि अमन उर्फ बंटी ने कुछ दिन पहले उनको अपने भाई की हत्या का बदला लेने की धमकी दी थीं। पुलिस ने शिकायत पर अमन और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
मृतक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
डीघल गांव एक बार फिर मंगलवार देर रात गोलियों की बौछार से दहल उठा। डीघल गांव में घर में सों रहे जितेंद्र की गांव के ही अमन और उसके साथियों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। अमन के चचेरे भाई की 8 अप्रैल को गांव के एक प्लाट में ताश खेलते समय स्कार्पियो सवार युवकों ने हत्या कर दी थीं।
Trending Videos
उस मामले में मृतक का भतीजा योगेश जेल में बंद हैं। साहिल की हत्या का बदला लेने के लिए देर रात उसके चचेरे भाई अमन ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर जितेंद्र की गोलियां मारकर हत्या कर दी। जितेंद्र पैरों से दिव्यांग था। वह मंगलवार रात को खाना खाकर सों गया था। रात लगभग 12 बजे उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बदला लेने की दी थीं धमकी
इस मामले में मृतक के भाई सोमबीर ने पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस में दी शिकायत में सोमबीर ने कहा हैं कि अमन उर्फ बंटी ने कुछ दिन पहले उनको अपने भाई की हत्या का बदला लेने की धमकी दी थीं। पुलिस ने शिकायत पर अमन और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।