{"_id":"6a1ef97ab34796490a0300c9","slug":"youth-congress-demands-removal-of-dto-raises-slogans-at-gate-submits-memorandum-to-collector-watch-video-korba-news-c-1-1-noi1487-4352688-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Korba News: युवा कांग्रेस का डीटीओ कार्यालय पर गंभीर आरोप, कहा- दलालों पर कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba News: युवा कांग्रेस का डीटीओ कार्यालय पर गंभीर आरोप, कहा- दलालों पर कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Tue, 02 Jun 2026 10:13 PM IST
Link Copied
जिला परिवहन कार्यालय कोरबा में व्याप्त अनियमितताओं, जनसुविधाओं की कमी और दलालों की सक्रियता की शिकायतों को लेकर युवा कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। युवा कांग्रेस ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जिला परिवहन अधिकारी (DTO) को तत्काल पदमुक्त करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
युवा नेता राकेश पंकज के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में आम नागरिकों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर 11 बिंदुओं पर कार्रवाई की मांग की गई है। युवा कांग्रेस का आरोप है कि डीटीओ कार्यालय में आम जनता को समय पर सेवाएं नहीं मिल रही हैं और भ्रष्टाचार व्याप्त है।
ज्ञापन में पहली मांग जिला परिवहन अधिकारी को विभिन्न शिकायतों के आधार पर तत्काल पदमुक्त करने की है। दूसरी मांग ड्राइविंग लाइसेंस बनाने और उसके नवीनीकरण में हो रही देरी की जांच की है। तीसरी शिकायत DTO कार्यालय परिसर में कथित दलालों की गतिविधियों की जांच कर उचित कार्रवाई करने की है। युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि वाहन पंजीयन, आरसी और अन्य दस्तावेज समय पर उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं।
ज्ञापन में कहा गया है कि लाइसेंस, फिटनेस, परमिट और एनओसी संबंधी कार्यों में अनावश्यक देरी से आम जनता परेशान है। संगठन ने बिना बिचौलियों के पारदर्शी और सरल सेवाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
युवा कांग्रेस ने कहा कि यदि जांच में किसी अधिकारी या कर्मचारी की जिम्मेदारी सामने आती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही DTO कार्यालय में सीसीटीवी निगरानी और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने की मांग भी की गई है। परिवहन विभाग की सभी सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।