{"_id":"6a1f025d8841d58fe80bf4f1","slug":"video-despite-maintenance-charges-in-gurugram-residents-of-zara-rosa-society-deprived-of-facilities-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गुरुग्राम में मेंटेनेंस शुल्क के बावजूद जारा रोसा सोसाइटी के निवासी सुविधाओं से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गुरुग्राम में मेंटेनेंस शुल्क के बावजूद जारा रोसा सोसाइटी के निवासी सुविधाओं से वंचित
न्यू गुरुग्राम सेक्टर-112 स्थित जारा रोसा सोसाइटी के निवासी मेंटेनेंस शुल्क देने के बावजूद बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं। सोसाइटी में रहने वाले लगभग 600 परिवार हर महीने करीब 2500 रुपये मेंटेनेंस शुल्क देते हैं। लोगों का आरोप है कि इतना शुल्क देने के बाद भी उन्हें अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। उनका कहना है कि इस संबंध में नगर निगम, बिल्डर और संबंधित विभागों को कई बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है।
निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में दो से चार दिन तक कूड़ा नहीं उठाया जाता, जिससे गंदगी और बदबू फैलती है। इसके अलावा लिफ्टों के बार-बार बंद होने से बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, सुरक्षाकर्मियों की कमी के कारण निवासियों में चिंता बनी रहती है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई नहीं होने से वहां गंदगी रहती है। पीने के पानी की गुणवत्ता को लेकर भी कई बार शिकायतें दी गई हैं। उनका कहना है कि नियमित मेंटेनेंस शुल्क लेने के बावजूद अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। निवासियों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।