सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Controversy Erupts During 'Mann Ki Baat' Program: Youth Wing Worker Accuses Former MLA of Harassment

MP: युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ने भाजपा के पूर्व विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, दी बड़ी चेतावनी; वीडियो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 02 Jun 2026 10:32 PM IST
Controversy Erupts During 'Mann Ki Baat' Program: Youth Wing Worker Accuses Former MLA of Harassment
टीकमगढ़ की राजनीति में बीते दिन उस समय हलचल मच गई जब भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक कार्यकर्ता ने भाजपा के पूर्व विधायक पर मानसिक प्रताड़ना, झूठे मुकदमे दर्ज कराने और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए। देहात थाना क्षेत्र के हीरानगर निवासी अंकित पाराशर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी पिछले चार वर्षों से उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, रविवार को हीरानगर गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के प्रसारण के लिए भाजपा द्वारा एक आयोजन रखा गया था। कार्यक्रम में भाजपा के जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक पुष्पेंद्र नाथ उर्फ गुड्डन पाठक, भाजपा जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत, जिला महामंत्री मनोज देवलिया, पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।

अंकित पाराशर का आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान उनका पूर्व विधायक राकेश गिरी से विवाद हो गया। उन्होंने दावा किया कि पूर्व विधायक उनके घर पहुंचे और वहां उनके साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। अंकित का कहना है कि उस समय भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और 40 से 50 ग्रामीण भी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें लगातार राजनीतिक दबाव में रखा गया और उनके खिलाफ झूठे प्रकरण दर्ज कराए गए, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक नुकसान उठाना पड़ा।

ये भी पढ़ें- त्विषा शर्मा केस: पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने जेल में मांगी सुरक्षा, अदालत ने स्वीकार की मांग; बताया था खतरा

सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में अंकित पाराशर ने आत्महत्या करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यदि उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी की होगी। अंकित ने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन राजनीतिक प्रभाव के कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई।

वहीं, पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अंकित पाराशर कांग्रेस समर्थक हैं और भाजपा के कार्यक्रम में व्यवधान डालने आए थे। दूसरी ओर भाजपा के जिला प्रभारी एवं संगठन से जुड़े नेता पुष्पेंद्र नाथ उर्फ गुड्डन पाठक ने बताया कि अंकित पाराशर के यहां चाय-नाश्ते का कार्यक्रम रखा गया था, जहां दोनों पक्षों के बीच बहस हुई थी। उन्होंने कहा कि मौके पर मौजूद भाजपा जिला अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा संगठन में हलचल बढ़ गई है। पार्टी पदाधिकारी अंकित पाराशर से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी लेने और स्थिति को सामान्य करने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

रोहतक में मोखरा खास में गहराई पेयजल किल्लत, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई राहत की गुहार

02 Jun 2026

बुलंदशहर: विद्युत तार बरामद करने गए पुलिसकर्मी ने स्क्रैप व्यापारी पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल

02 Jun 2026

रायसेन में बापू की प्रतिमा से छेड़छाड़: कांग्रेस का हंगामा, 24 घंटे में गिरफ्तारी की मांग; पुलिस जांच में जुटी

02 Jun 2026

लिंचोली में केदारनाथ पैदल यात्रा सकुशल जारी, सुरक्षा व पैदल यात्रियों का किया जा रहा सहयोग

02 Jun 2026

चानौत जल आंदोलन पर प्रशासन सख्त, 31 नामजद समेत कई पर केस दर्ज

02 Jun 2026
विज्ञापन

Mandi: उपायुक्त अपूर्व देवगन बोले- जनगणना-2027 के तहत स्व गणना अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लें सभी नागरिक

02 Jun 2026

भिवानी: चौपाल में उठी मुंढाल को तहसील और हांसी जिले से जोड़ने की मांग

02 Jun 2026
विज्ञापन

Tanda News: ‘झाड़ू’ की कथित बेअदबी पर युवक गिरफ्तार, बिना FIR न्यायिक हिरासत में भेजा गया

VIDEO: विकासनगर में सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

02 Jun 2026

Hamirpur: पूर्व मुख्यमंत्री धूमल बोले- लोगों की समस्याओं का करें समाधान

सेल टैक्स विभाग का चपड़ासी और चालक गिरफ्तार, स्क्रैप व्यापारी से मांग रहे थे रिश्वत

02 Jun 2026

VIDEO: भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा और जयघोषों से गूंजा शहर

02 Jun 2026

आईटीआई में आवेदन शुरू, प्राचार्य भगत सिंह से खास बातचीत

02 Jun 2026

Sirmour: उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा बोलीं- सिरमौर में 1 से 15 जून तक नागरिक कर सकते हैं स्वगणना

02 Jun 2026

VIDEO: बारिश में भीगता रहा सरकारी गेहूं, अछनेरा मंडी में सैकड़ों कुंतल अनाज हुआ खराब

02 Jun 2026

VIDEO: प्लास्टिक की निकाली गई ‘शव यात्रा’! अकोला में अनोखे तरीके से दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

02 Jun 2026

VIDEO: सालों का इंतजार खत्म! सूखे तालाब में पहुंचा पानी, ग्रामीणों के चेहरे खिले

02 Jun 2026

Twisha Case: CBI ने क्यों नहीं मांगी गिरिबाला और समर्थ की रिमांड? कोर्ट ने भेजा जेल

02 Jun 2026

Shimla: मौसम हुआ सुहाना, माल रोड पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़

02 Jun 2026

VIDEO: धार्मिक आयोजनों से गुलजार हुआ मान्दरा गांव, पलायन के बाद फीकी पड़ गई थी रौनक

02 Jun 2026

सांसद सुरेश कश्यप बोले- जनमत खो चुकी सरकार, सत्ता के सेमीफाइनल में चारों खाने चित्त

02 Jun 2026

उज्जैन: एमडी ड्रग तस्करी का फरार आरोपी शाहरुख गिरफ्तार, दो महीने बाद बदनावर से पुलिस ने दबोचा

02 Jun 2026

Bilaspur: भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल बोले- पंचायती राज चुनावों में भाजपा को मिला प्रचंड जनादेश

02 Jun 2026

Mandi: एसपीयू में 14 पाठ्यक्रमों की 600 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा शुरू, 2600 अभ्यर्थी ले रहे भाग, 12 जून को घोषित होगा परिणाम

02 Jun 2026

Bageshwar: राहुल गांधी की रैली में जिले से 1500 कार्यकर्ता होंगे शामिल, पारंपरिक परिधान में जाएंगी महिला कार्यकर्ता

02 Jun 2026

Bhimtal: कैंची धाम में ध्वस्त होंगे बीस अवैध निर्माण, एसडीएम ने दिए ध्वस्तीकरण के आदेश

02 Jun 2026

Chhattisgarh: राजनांदगांव में नाबालिग को प्रताड़ित करने पर कांग्रेस का एसपी कार्यालय घेराव

02 Jun 2026

नैनीताल में मौसम ने बदली करवट, बारिश से तापमान में गिरावट

02 Jun 2026

कालाढूंगी में शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन

02 Jun 2026

Champawat: पीएमश्री जीआईसी का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया

02 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed