{"_id":"6a1f113cab0ca284810c4063","slug":"video-rob-pillar-damaged-by-collisions-with-heavy-and-overloaded-vehicles-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"भारी और ओवरलोड वाहनों की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ आरओबी का पिलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी और ओवरलोड वाहनों की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ आरओबी का पिलर
मरहला चौराहे पर स्थित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का पिलर नंबर 26 क्षतिग्रस्त हो गया है। ओवरलोड वाहनों के लगातार निकलने से यह स्थिति बनी है। पुल की मजबूती पर अब सवाल खड़े हो गए हैं।
पिलर के पीकैप की सतह का प्लास्टर उखड़ गया है और उसमें सरिया दिखने लगी है। क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। ओवरलोड वाहनों का आवागमन भी नहीं रोका जा रहा है। कार्यदायी संस्था ने आजाद मार्ग के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाया है। ऊंचे कंटेनर पीपल के पेड़ की शाखाओं से बचने के लिए पुल की ओर मुड़ते हैं। इससे वे सीधे पुल के ऊपरी हिस्से से टकराते हैं। आरओबी के ऊपरी भाग पर कंक्रीट उखड़ रहा है और प्लास्टर टूटकर लटकने लगा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पुल अभी शुरू भी नहीं हुआ है, पर क्षति दिखने लगी है। हाल ही में हमीरपुर में पुल गिरने से मजदूरों की जान गई थी। लोगों को यहां भी बड़े हादसे का डर सता रहा है। सेतु निगम के सहायक अभियंता धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है और इसे दिखवाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।