{"_id":"6a2007149a2415f97008483d","slug":"violent-collision-between-two-trailers-front-section-of-one-severely-damaged-in-ghazipur-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा: दो ट्रेलर की जोरदार टक्कर, एक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा: दो ट्रेलर की जोरदार टक्कर, एक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; चार घायल
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 03 Jun 2026 04:21 PM IST
विज्ञापन
सार
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से मोरंग लदे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे वाले ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चार लोग घायल हो गए।
क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गाजीपुर जिले के कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दो ट्रेलरों की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। हादसे में एक ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे चालक और सह चालक वाहन में फंस गए। सूचना पर पहुंची यूपीडा की रेस्क्यू टीम और पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।
क्या है मामला
जानकारी के अनुसार, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 301.200 किलोमीटर चैनल के पास आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से मोरंग लदे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे वाले ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक सुजीत कुमार पुत्र मुन्ना प्रसाद और सह चालक आशीष कुमार पुत्र दीना राम निवासी अमवारी नारायणपुर, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ घायल हो गए। वहीं दूसरे वाहन के चालक संजय यादव पुत्र श्रीराम यादव तथा सह चालक चंदन कुमार पुत्र सुमेर निवासी कमलपुर, थाना रौनापार, आजमगढ़ भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी गजानन ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घायलों में चंदन कुमार की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
Trending Videos
घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। यूपीडा की टीम क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने में जुटी रही। कासिमाबाद पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।