{"_id":"6a1fe09999849e12150fdc77","slug":"video-kedarnath-pilgrimage-jawan-receives-police-personnel-of-the-day-honor-for-exemplary-service-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ यात्रा: उत्कृष्ट सेवा पर जवान को मिल रहा पुलिस पर्सनल ऑफ द डे सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ यात्रा: उत्कृष्ट सेवा पर जवान को मिल रहा पुलिस पर्सनल ऑफ द डे सम्मान
Renu Saklani
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:36 PM IST
Link Copied
केदारनाथ यात्रा के दौरान उत्कृष्ट सेवा और तत्परता दिखाने वाले जवानों को सम्मानित करने के लिए जनपद पुलिस ने पुलिस पर्सनल ऑफ द डे अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत जनपद की सीमा के भीतर यात्रा काल के दौरान सेवा दे रहे पुलिस, पीआरडी और होमगार्ड के जवानों के सराहनीय कार्यों को चिन्हित कर उन्हें सम्मान दिया जा रहा है। वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से भी इसे प्रसारित किया जा रहा है। 22 अप्रैल को कपाट खुलने के साथ ही पूरे जनपद में शुरू हुए इस अभियान से पुलिस बेहतर कार्य करने वाले जवानों का मनोबल बढ़ाकर और उनकी सेवाभाव पर पीठ थप-थपा रही है। यात्रा काल से अब तक कई पुलिस जवान किया गया सम्मानित। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने बताया कि यात्रा के दौरान जवानों द्वारा की जा रही सेवा को सम्मानित कर उन्हें प्रेरित करना इस अभियान का उद्देश्य है, जिससे जवानों का मनोबल बढ़े और श्रद्धालुओं को बेहतर सहायता मिलती रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।