{"_id":"6a1eca14402e7db53d040075","slug":"awareness-rally-on-safe-fuel-and-energy-conservation-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-118874-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: सुरक्षित ईंधन व ऊर्जा संरक्षण पर निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: सुरक्षित ईंधन व ऊर्जा संरक्षण पर निकाली जागरूकता रैली
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 02 Jun 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
रुद्रप्रयाग। सुरक्षित ईंधन, सुरक्षित जीवन के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनजागरूकता रैली निकाली। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला जज नीना अग्रवाल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने सुरक्षित ईंधन के उपयोग, ऊर्जा संरक्षण व पर्यावरण सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह प्रयास जनसहभागिता से लक्ष्य प्राप्त करेगा। इसके बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पायल सिंह के नेतृत्व में डाट पुल से बेलनी नई सुरंग तक रैली निकाली गई। प्रतिभागियों ने विभिन्न नारों से आमजन को सुरक्षित ईंधन के उपयोग व ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्हाेंने कहा कि सुरक्षित ईंधन का उपयोग मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी है। उन्होंने लोगों से ऊर्जा का सुरक्षित उपयोग करने का आह्वान किया। रैली में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वालंटियर्स, ग्रामीणजन, अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। संवाद
Trending Videos