{"_id":"6a1ed43fe82ccac0ac0d3625","slug":"summer-camp-concludes-with-cultural-programmes-and-prize-distribution-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-118879-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों व पुरस्कार वितरण के समर कैंप का हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों व पुरस्कार वितरण के समर कैंप का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 02 Jun 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुप्तकाशी। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में 27 मई से चल रहे सात दिवसीय समर कैंप का मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों व पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। शिविर के दौरान वाद-विवाद, भाषण, चित्रकला, खेलकूद, स्लोगन लेखन, पाक कला, एकल गीत व कहानी वाचन का आयोजन किया गया। इस वर्ष विद्यार्थियों को स्थानीय वाद्य यंत्रों ढोल, दमाऊं व मशकबीन का विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया। इसके साथ ही एआई प्रशिक्षण व वर्चुअल टूर के माध्यम से बच्चों को नई तकनीक और देश के प्रमुख स्थलों से जोड़ा गया। शिविर में उत्तराखंड के ऐतिहासिक नायकों पर विशेष सत्र आयोजित किए गए जिसमें छात्रों ने नाट्य मंचन और भाषण के माध्यम से उनके योगदान को प्रस्तुत किया। भाषा समृद्धि के लिए अंग्रेजी संभाषण व गढ़वाली भाषा को बढ़ावा देने हेतु गतिविधियां कराई गई। समापन समारोह में एसएमसी अध्यक्ष प्रदीप सेमवाल मुख्य अतिथि व अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पीएम श्री समन्वयक पंकज भट्ट ने किया। इस दौरान दिगंबर नेगी, सुभाष सेमवाल, अनिल भट्ट, कलम सिंह नेगी, दीक्षा तिवारी मौजूद रहे।
Trending Videos