{"_id":"6a1ed6a3d6c03415ce070657","slug":"carry-me-back-bags-will-help-devotees-carry-dry-waste-from-kedarnath-to-gaurikund-rudraprayag-news-c-5-1-drn1019-985923-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: ‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: ‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 02 Jun 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
धाम में बढ़ते सूखे कूड़े के निस्तारण के लिए जिला प्रशासन ने बनाई योजना
श्रद्धालुओं के सहयोग से प्लास्टिक मुक्त बनाएंगे धाम
नगर पंचायत 500 ग्राम से दो किलो तक के क्षमता वाले बैग कराएगी उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ मंदिर में सूखे कूड़े के प्रभावी प्रबंधन व पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन ने नई पहल शुरू की। कैरी मी बैक पॉलिसी योजना के तहत नगर पंचायत केदारनाथ श्रद्धालुओं को 500 ग्राम से दो किलो तक के क्षमता वाले बैग उपलब्ध कराएगी जिनमें सूखा कूड़ा एकत्र किया जाएगा। श्रद्धालु इस बैग को केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे जिससे धाम से भी कूड़ा कम हो सकेगा।
यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के केदारनाथ धाम पहुंचने से प्लास्टिक, पैकेजिंग सामग्री व अन्य सूखे कूड़े की मात्रा बढ़ जाती है। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण इसके निस्तारण में भी चुनौतियां आती हैं। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशन में नगर पंचायत केदारनाथ ने हीलिंग हिमालयास फाउंडेशन व सुलभ इंटरनेशनल के माध्यम से कैरी मी बैक पॉलिसी लागू की जा रही है। योजना के तहत नगर पंचायत केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं को 500 ग्राम के दो किलो की क्षमता वाले बैग उपलब्ध कराएगी जिनमें सूखा कूड़ा एकत्र किया जाएगा। श्रद्धालुओं को लौटते समय इन बैगों को अपने साथ गौरीकुंड तक लाना होगा जिससे केदारनाथ में कूड़ा भी कम होगा। हीलिंग हिमालयास फाउंडेशन बैग उपलब्ध कराने और गौरीकुंड में कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था करेगा जबकि सुलभ इंटरनेशनल एकत्रित कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करेगा। नगर पंचायत केदारनाथ के अधिशासी अधिकारी नीरज कुकरेती ने बताया कि इस पहल से केदारनाथ धाम में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी। इससे यात्रियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की।
स्वच्छता अभियान चलाकर 30 बैग कूड़ा एकत्रित किया
केदारनाथ/रुद्रप्रयाग। स्वयंसेवी संस्था ओरोफाइल्स की टीम ने केदारनाथ मंदिर के आसपास व पैदल मार्ग पर दो दिवसीय स्वच्छता व जागरूकता अभियान चलाया। स्वयंसेवकों ने प्लास्टिक मुक्त केदारनाथ का संदेश देते हुए मंदिर परिसर, भैरवनाथ मंदिर क्षेत्र और आसपास के स्थानों से 30 से अधिक बैग कूड़ा एकत्र किया। टीम के सदस्य हर्षपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि संस्था पिछले एक वर्ष से प्रमुख मंदिर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान संचालित कर रही है। इसी क्रम में दो दिवसीय विशेष जागरूकता व सफाई अभियान चलाया गया जिसमें बच्चों और महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर व भैरवनाथ मंदिर क्षेत्र से 30 से अधिक बैग कूड़ा एकत्र किया गया। श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों को प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा कूड़ा निर्धारित स्थानों पर डालने के लिए भी जागरूक किया गया। अभियान में श्वेता, रवीना, निशु, कुनाल, ऋतुराज, अंशुल, आव्या, अक्षिता, मानसी, विद्या, दीया सजवाण, पूनम बिष्ट शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos