सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Congress in-charge Kumari Selja reached Gairsain

Rudraprayag News: शाम को खुली शराब की उपदुकान, गुस्साए लोगों ने रात को तोड़ दी

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 02 Jun 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
Congress in-charge Kumari Selja reached Gairsain
विज्ञापन
फोटो

चंद्रापुरी स्यालसौड़ में शराब की उपदुकान खुलने का लोग कर रहे थे विरोध
जिला आबकारी अधिकारी ने मामले में कुछ भी कहने से किया मना
संवाद न्यूज एजेंसी


रुद्रप्रयाग। चंद्रापुरी स्यालसौड़ में सोमवार चार बजे खोली गई शराब की उप दुकान का लोगों ने विरोध किया। गुस्साए लोगों ने शाम को इसका विरोध किया और रात में ही दुकान को तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग की ओर से अगस्त्यमुनि स्थित शराब की दुकान की उप दुकान स्यालसौड़ में संचालन की सुगबुगाहट पर लोग इसका विरोध कर रहे थे। बीते सोमवार को शाम चार बजे यहां उपदुकान खोल दी गई। इसे हटाने के विरोध में जनप्रतिनिधि व महिलाओं ने प्रदर्शन भी किया। विरोध प्रदर्शन के कारण कोई ग्राहक यहां नहीं पहुंचा। सोमवार देर शाम यूकेडी के पूर्व जिलाध्यक्ष डाॅ. आशुतोष भंडारी, प्रधान मनोज बैष्णव, ऋतिक नौटियाल व अन्य लोग यहां पहुंचे और शराब की दुकान को बंद करने की मांग करते रहे। इसके बाद देर रात गुस्साए लोगों ने शराब की उप दुकान के लिए बने अस्थायी टिन शेड को तोड़ दिया। वहीं अगस्त्यमुनि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गुमान सिंह नेगी ने बताया कि इस शराब की उप दुकान के खुलने की सूचना उनके पास नहीं थी। करीब चार बजे यह दुकान खोली गई और आठ बजे तक यह दुकान अज्ञात लोगों ने ध्वस्त कर दी। उधर इस मामले में जिला आबकारी अधिकारी रमेश बंगवाल ने कुछ भी कहने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed