सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   A procession of 101 water pitchers was taken out.

Rudraprayag News: 101 जल कलश की यात्रा निकाली

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 14 Jun 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
A procession of 101 water pitchers was taken out.
विज्ञापन
फोटो-------------

चोपता। कार्तिक स्वामी मंदिर में 11 दिवसीय महायज्ञ व पुराण वाचन के दसवें दिन रविवार को दुर्गम पहाड़ी मार्गों के बीच से 101 जल कलशों की यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में करीब 15 हजार श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा में भगवान कार्तिकेय के जयकार लगे और महिलाओं ने भजन-कीर्तन गाए। बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने भी महायज्ञ में शामिल होकर क्षेत्र व राज्य की खुशहाली की कामना की। कार्तिकेय मंदिर समिति के अध्यक्ष बिक्रम सिंह नेगी ने बताया कि 11 दिवसीय महायज्ञ का समापन 15 जून को पूर्णाहुति प्रसाद वितरण के साथ होगा। इस मौके पर कथावाचक वासुदेव प्रसाद थपलियाल, सुधीर नौटियाल, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी, जिला पंचायत सदस्य चोपता संपन्न नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बीर सिंह बुडेरा, कार्तिकेय मन्दिर समिति प्रबंधक पूर्ण सिंह नेगी, उपाध्यक्ष उत्तराज नेगी और सचिव बलराम सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed