सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   46 officials will visit villages to hear grievances.

Rudraprayag News: 46 अधिकारी गांवों का भ्रमण कर सुनेंगे समस्याएं

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 14 Jun 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
46 officials will visit villages to hear grievances.
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान गांव में ही करने के लिए शुरू किए गए सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत जून माह में जिले के 46 अधिकारी विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर जनता से सीधा संवाद करेंगे।

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देश पर जारी रोस्टर के अनुसार अधिकारी ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ ही मौके पर संबंधित विभागों से समन्वय कर शीघ्र निस्तारण करेंगे। साथ ही सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों को लाभ दिलाने का कार्य करेंगे। जिलाधिकारी ब्लॉक जखोली की ग्राम पंचायत तुनेटा में समस्याएं सुनेंगे। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ब्लॉक ऊखीमठ की ग्राम पंचायत हुड्डू में, उप वन संरक्षक रजत सुमन ब्लॉक अगस्त्यमुनि की ग्राम पंचायत आगर में, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा जयकंडी ग्राम पंचायत में, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार बावई ग्राम पंचायत में और जिला सूचना अधिकारी वीरेश्वर तोमर ग्राम पंचायत कुमडी में ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed