{"_id":"6a1fdf887c206985e20ecdae","slug":"kanpur-dm-conducts-surprise-inspection-of-ghatampur-chc-reviews-arrangements-inquires-about-patients-2026-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सीएचसी के औचक निरीक्षण पर पहुंचे DM, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मरीजों से पूछा हाल, सफाई पर जताया संतोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सीएचसी के औचक निरीक्षण पर पहुंचे DM, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मरीजों से पूछा हाल, सफाई पर जताया संतोष
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:32 PM IST
विज्ञापन
सार
Kanpur News: घाटमपुर सीएचसी के औचक निरीक्षण के दौरान डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने उपचार और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। मरीजों से फीडबैक लेने के बाद उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
घाटमपुर सीएचसी का निरीक्षण करते डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कानपुर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों की मौजूदगी, उन्हें मिल रहे उपचार और परिसर की साफ-सफाई का बारीकी से जायजा लिया। व्यवस्थाओं को दुरुस्त पाकर डीएम ने संतोष व्यक्त किया।
Trending Videos
डीएम ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों से बात की और उन्हें दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था को लेकर डीएम ने विशेष रुचि दिखाई। साफ-सुथरे वातावरण को देखकर उन्होंने संतुष्टि जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों को मरीजों के प्रति संवेदनशीलता बरतने और सभी आवश्यक दवाएं व सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।