सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wanted to see Etawah Central Jail Showed a pistol to his wife and told the police Now send me to jail

‘सलाखों का दीवाना’: जेल देखने का ऐसा शौक, पत्नी को दिखाया तमंचा, खुद पहुंचा चौकी, बोला- अब मुझे भेज दो अंदर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 03 Jun 2026 06:12 AM IST
विज्ञापन
सार

Etawah Strange Crime News: इटावा में जेल देखने के जुनून में एक ट्रैक्टर चालक ने पत्नी को तमंचे से धमकाया और खुद पुलिस के पास जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

Wanted to see Etawah Central Jail Showed a pistol to his wife and told the police Now send me to jail
जिला अस्पताल में जानकारी देता आरोपी कोमल सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

इटावा जिले में बकेवर थाना क्षेत्र के अहेरीपुर निवासी ट्रैक्टर चालक जेल को भीतर से देखना चाहता था। अपनी इच्छा पूरी करने के लिए उसने तीन दिन पहले अपनी पत्नी को तमंचा दिखाकर धमकाया। इसके बाद खुद ही तमंचा व कारतूस लेकर चौकी पहुंच गया।

Trending Videos

मंगलवार को जब पुलिस उसे मेडिकल के लिए अस्पताल लाई तो उसने अपनी इच्छा का खुलासा किया। जांच के बाद पुलिस ने भी उसकी इच्छा पूरी करते हुए उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना किसी विवाद के पत्नी को तमंचे से धमकाया
हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। मेडिकल जांच के लिए मंगलवार को पहुंचे ट्रैक्टर चालक कोमल सिंह ने खुद ही बताया कि उसके पास काफी समय से एक तमंचा रखा हुआ था। तीन दिन पहले उसने बिना किसी विवाद के पत्नी संगीता को उसी तमंचे से धमकाया।

अहेरीपुर पुलिस चौकी के पास पहुंच गया
इसके बाद कोमल सिंह तमंचा और दो कारतूस लेकर सीधे अहेरीपुर पुलिस चौकी के पास पहुंच गया। पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में उसे तुरंत ही हिरासत में ले लिया। आरोपी के मुताबिक वह सेंट्रल जेल देखना चाहता था इसलिए ही उसने पुराने तमंचे का इस्तेमाल पत्नी पर किया।

विज्ञापन

पत्नी छह महीने के भीतर उसे बाहर निकलवा लेगी
कोमल ने वायरल वीडियो में यह भी कहा है कि वह जेल चला भी जाएगा तो उसकी पत्नी छह महीने के भीतर उसे बाहर निकलवा लेगी। उसके बयान सुनकर मेडिकल स्टाफ दंग रह गए। वहीं, बकेवर थाना प्रभारी निरीक्षक विपिन मलिक ने बताया कि आरोपी तमंचा लेकर क्षेत्र में घूम रहा था।

आरोपी नशे का आदी प्रतीत होता है
पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि आरोपी नशे का आदी प्रतीत होता है। फिलहाल आरोपी जेल पहुंच चुका है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed