फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Nautapa Fails to Deliver Intense Heat Monsoon May Play Truant Wait Until June 23

Kanpur Weather: ठीक से नहीं तपा नौतपा, रूठ सकता है मानसून, 23 जून तक का इंतजार, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Wed, 03 Jun 2026 10:22 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 03 Jun 2026 10:22 AM IST
सार

Weather News: नौतपा के दौरान कानपुर में तापमान सामान्य से कम रहने के कारण मानसून के प्रभावित होने की आशंका है। केरल में मानसून के देरी से पहुंचने के संकेत हैं, जिससे कानपुर में 23 जून तक इसके पहुंचने के पूर्वानुमान पर संशय बना हुआ है।

विज्ञापन
Kanpur Weather Nautapa Fails to Deliver Intense Heat Monsoon May Play Truant Wait Until June 23
,kanpur weather update - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में नौतपा के नौ दिन मंगलवार को पूरे हो गए, लेकिन इस अवधि में तापमान सामान्य औसत तापमान तक नहीं पहुंच पाया। नौ दिनों का सामान्य औसत अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री है। इस बार औसत तापमान 39.1 डिग्री ही रहा है। नौतपा के दौरान तापमान में औसत 1.4 डिग्री की कमी आई है।

विज्ञापन

रात का तापमान भी सामान्य औसत से दो डिग्री कम रहा है। माना जाता है कि नौतपा ठंडा पड़ने से मानसूनी गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं। नौतपा के नौ दिनों में सूर्य कर्क रेखा के सीधे ऊपर होता है। इससे गर्मी अधिक होती है और निम्नतम दबाव का बिंदु पथ बनता है।

विज्ञापन

Kanpur Weather Nautapa Fails to Deliver Intense Heat Monsoon May Play Truant Wait Until June 23
,kanpur weather update - फोटो : amar ujala

नौतपा ठीक से न तप पाने पर मानसून पिछड़ जाता है
मानसूनी हवाओं की टर्निंग होती है। यह बारिश के पैटर्न को निर्धारित करता है, जो मानसून को गति देता है। माना जाता है कि नौतपा ठीक से न तप पाने पर मानसून पिछड़ जाता है। मानसून की दो धाराएं यहां आती हैं। एक शाखा बंगाल की खाड़ी से प्रदेश के पूर्वी हिस्से से आती है।

Kanpur Weather Nautapa Fails to Deliver Intense Heat Monsoon May Play Truant Wait Until June 23
,kanpur weather update - फोटो : amar ujala

मानसून के कानपुर परिक्षेत्र पहुंचने की अनुमानित तिथि 23 जून
दूसरी अरब सागर वाली शाखा बुंदेलखंड की तरफ से आती है। जब दोनों मिलती हैं, तो मानसूनी बारिश चरम पर पहुंचती है। मानसून के कानपुर परिक्षेत्र पहुंचने की अनुमानित तिथि 23 जून है। प्रदेश के एकीकृत मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रभारी वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल सिंह का कहना है कि मानसून अभी केरल नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन

Kanpur Weather Nautapa Fails to Deliver Intense Heat Monsoon May Play Truant Wait Until June 23
,kanpur weather update - फोटो : amar ujala

मौसमी गतिविधियों पर मानसून की चाल निर्धारित रहेगी
इसकी केरल पहुंचने की तिथि एक जून है। मानसून के केरल पहुंचने के बाद सही आकलन किया जा सकेगा। अनुमान है कि मानसून तीन-चार दिन देर से केरल पहुंचेगा। इसके बाद मौसमी गतिविधियों पर मानसून की चाल निर्धारित रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed