Kanpur: थाने के सामने चल रहा था खेल, बिक रही थी अवैध शराब, सादी वर्दी में पहुंचीं एडीसीपी पूर्वी, 12 गिरफ्तार
Kanpur News: चकेरी थाने के ठीक सामने और जाजमऊ चुंगी क्षेत्र में रात 10 बजे के बाद भी अवैध रूप से शराब की बिक्री और ओवररेटिंग का मामला सामने आया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने मंगलवार देर रात सादी वर्दी में प्राइवेट गाड़ी से औचक छापा मारा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में चकेरी थाने के सामने अंग्रेजी और देशी शराब के ठेकों में पूरी रात धड़ल्ले से अधिक दाम में शराब की बिक्री की रही थी। इसकी शिकायत लगातार पुलिस को मिल रही थी। एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह मंगलवार देर रात सादी वर्दी में रामादेवी चौराहे पहुंची। उन्होंने सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल न कर प्राइवेट गाड़ी से पहुंची।
जानकारी लगते ही चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र समेत अन्य पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। रात 10 बजे के बाद भी देशी और अंग्रेजी शराब के ठेके के नीचे शटर से अधिक दाम में बिक्री चल रही थी। बाकायदा क्यूआर कोड से पैसा भी लिया जा रहा था। पुलिस ने कुल 12 लोगों को पकड़ा है।
भनक लगने से पहले ही बिक्री रोक दी गई
ऐसे ही एडीसीपी पूर्वी ने जाजमऊ चुंगी में स्थित ठेकों में भी छापेमारी की, जहां पुलिस अधिकारी के आने की भनक लगने से पहले ही बिक्री रोक दी गई थी। एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह के मुताबिक रामादेवी चौराहे में देर रात कौन शराब की बिक्री करा रहा था, किसके संरक्षण में बिक्री की जा रही थी। इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बुधवार को प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा करने की बात कही है।
थाने के अंदर से दिखता ठेका, लोकल पुलिस को भनक नहीं
चकेरी थाने के अंदर जहां थाना प्रभारी बैठकर लोगों की फरियाद सुनते हैं। वहीं से ही ठेका दिखता है। बावजूद इसके उनको भनक तक नहीं लगती रहीं। सूत्रों की मानें तो रामादेवी चौराहे का एक युवक है, जो देर रात तक शराब की बिक्री करवाता। इसका प्रति माह के हिसाब से पैसा भी पुलिस तक पहुंचता है।
देशी में 5-10, अंग्रेजी में ले रहे थे 20 रुपये ज्यादा
लोगों ने बताया कि देशी में 5-10, अंग्रेजी में 20 रुपये प्रति क्वार्टर ज्यादा लेकर खुलेआम थाने के सामने बिक्री करवाई जा रही थी।