{"_id":"6a846cd8fd14c5bae504c36a","slug":"young-woman-lured-to-hotel-after-instagram-friendship-gang-misdeeds-by-man-and-his-accomplice-2026-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत: इंस्टाग्राम से दोस्ती कर युवती को होटल बुलाया, साथी संग मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवानियत: इंस्टाग्राम से दोस्ती कर युवती को होटल बुलाया, साथी संग मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
Tue, 18 Aug 2026 08:03 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 18 Aug 2026 08:03 PM IST
सार
मामला बर्रा थाना क्षेत्र का है। घर पहुंच कर युवती ने परिजनों को जानकारी दी। मामले में दो के खिलाफ गैंगरेप सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बर्रा में इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती कर युवक ने साथी संग युवती को होटल ले जाकर गैंगरेप किया। अश्लील फोटो-वीडियो बना वायरल करने की धमकी दी। अगले दिन बदहवास हालत में घर पहुंची युवती ने परिजनों को पूरी बात बताई। इसपर पुलिस से शिकायत की गई। बर्रा पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर दो के खिलाफ गैंगरेप समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
बर्रा-दो निवासी महिला के मुताबिक, बीते दस अगस्त की सुबह ग्यारह बजे 20 वर्षीय बेटी पास की दुकान से मिठाई लेने के लिए निकली थी, इसके बाद घर नहीं पहुंची। देर तक वापस न आने पर आसपास व रिश्तेदारों से संपर्क किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। अगले दिन ग्यारह अगस्त की दोपहर एक बजे बेटी घर लौटी और रोने लगी। पूछने पर उसने बताया कि इंस्टाग्राम पर सरवन नाम के युवक से उसकी बातचीत होने लगी थी। ग्यारह अगस्त को मिठाई की दुकान पर मिला और परमट चलने को कहा। आरोप है कि सरवन ने प्रसाद में मिला कर कुछ खिला दिया। इसके बाद घंटाघर स्थित होटल ले गया।
विज्ञापन
वहां सरवन के साथ सागर नाम का भी युवक मिला। दोनों ने होटल में बारी-बारी से गैंगरेप किया। आरोप है कि इस दौरान फोटो-वीडियो भी बना लिए। किसी को बताने पर वायरल करने की धमकी दी। घर लौटने पर पीड़िता ने आपबीती बयां की। बर्रा इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।