{"_id":"6a84537055bc928add0bc778","slug":"kanpur-16-arrested-for-gambling-in-a-closed-room-at-hotel-holiday-65-000-recovered-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: होटल हॉलिडे के बंद कमरे में जुआ खेलते 16 गिरफ्तार, 65 हजार रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: होटल हॉलिडे के बंद कमरे में जुआ खेलते 16 गिरफ्तार, 65 हजार रुपये बरामद
Tue, 18 Aug 2026 06:15 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 18 Aug 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
16 लोग गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नलगंज पुलिस ने पीपीएन मार्केट स्थित होटल हॉलिडे के बंद कमरे में जुआ खेल रहे 16 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 65,020 रुपये नकद, 52-52 पत्तों वाली दो ताश की गड्डियां और तीन सील पैक गड्डियां बरामद कीं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 9:22 बजे मुखबिर की सूचना पर होटल हॉलिडे के कमरा नंबर एक में दबिश दी गई। मौके से मो. नौशाद, सद्दाम, नदीम, चंदन, मो. रहीश उर्फ लाल, फहीम अहमद, शादाब आलम, उमर ऐजाज, मो. इंतखाफ, सुहैल आलम उर्फ गुड्डू, गुड्डू, कासिफ बेग, मो. इमरान, अनिल, आनंद सिंह और महमूद आलम को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अलग-अलग स्थानों पर बंद कमरों में जुआ खेलते हैं। कार्रवाई के दौरान मो. शकील निवासी बजरिया भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसके खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन