सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   21 dead so far in Delhi fire, CM Yogi Adityanath expresses grief.

दिल्ली रेस्टोरेंट अग्निकांड: अब तक 21 की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक, बोले- घटना अत्यंत दुखद और हृदय विदारक

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 03 Jun 2026 01:31 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली के रेस्टोरेंट में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर संवेदनाएं व्यक्त की हैं। अग्निकांड में अब तक 21 लोगों की मौत हुई है।

21 dead so far in Delhi fire, CM Yogi Adityanath expresses grief.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली के रेस्टोरेंट में हुए भीषण अग्निकांड पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि घटना हृदय विदारक है।
Trending Videos


उन्होंने एक्स पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली में एक दुर्भाग्यपूर्ण भीषण अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है।

मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 21 लोगों की मौत, 37 घायल
दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के हौज रानी स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि इस दर्दनाक हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत की खबर है और 37 लोग घायल हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दिल्ली फायर सर्विस टीम को मालवीय नगर में लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। जिसके तुरंत बाद दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट के बेसमेंट से ये आग लगनी शुरू हुई। रेस्टोरेंट के बेसमेंट से गंभीर हालत में लोगों को रेस्क्यू किया गया। इस आग की वजह से अब तक 21 लोगों की मौत हो गई है और 37 लोग घायल हैं। घायलों को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed