सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather News heat is set to intensify once again with mercury soaring past 40 degrees in several districts

UP Weather News: अब फिर बढ़ेगा गर्मी का जोर, कई जिलों में पारा जाएगा 40 डिग्री पार; जानें अपने जिले का अपडेट

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Wed, 03 Jun 2026 07:40 AM IST
विज्ञापन
सार

UP Weather Update: अब गर्मी का जोर फिर बढ़ेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कई जिलों में पारा 40 डिग्री पार जाएगा। आगे पढ़ें और जानें अपने जिले का अपडेट...

UP Weather News heat is set to intensify once again with mercury soaring past 40 degrees in several districts
बढ़ेगी गर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को मौसम ने यू टर्न लिया। दिनभर धूप निकलने से कई जिलों में तेज गर्मी और उमस बढ़ गई। हालांकि दिल्ली और हरियाणा से सटे इलाकों में बादलों की आवाजाही बनी रही, जिससे कुछ राहत मिली।



मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं, जबकि प्रदेश के बाकी हिस्सों में गर्मी और तपिश फिर से बढ़ने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान की बात करें तो फर्रुखाबाद 42 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। बस्ती में 41 डिग्री, जबकि लखीमपुर खीरी और बांदा में 40.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है, जिसके कारण प्रदेश के अधिकतर जिलों में अगले कुछ दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने की संभावना है।
 

मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 4.7 डिग्री की उछाल के साथ 38.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री की बढ़त के साथ 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बारिश से सुधरी राजधानी में हवा की सेहत

बीते दिनों राजधानी में हुई बारिश और तेज रफ्तार हवाओं के असर से यहां की हवा की सेहत में सुधार दिखा है। मंगलवार को लखनऊ के छह वायु गुणवत्ता मापक केंद्रों में से पांच पर हवा हरे श्रेणी में यानी बेहतर गुणवत्ता वाली दर्ज हुई। सिर्फ तालकटोरा में हवा पीली श्रेणी में रही।
  • इलाका - एक्यूआई - रंग - श्रेणी
  • कुकरैल - 64 - हरा - अच्छा
  • बीबीएयू - 77 - हरा - अच्छा
  • लालबाग - 91 - हरा - अच्छा
  • गोमतीनगर - 95 - पीला- औसत
  • अलीगंज - 96 - हरा - अच्छा
  • तालकटोरा - 106 - हरा - अच्छा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed