{"_id":"6a1fd377532730ad00052d8d","slug":"suna-hai-kya-a-soldier-s-rebellion-exposes-corruption-hailstorms-as-soon-as-he-turns-his-head-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Suna Hai Kya: सिपाही की बगावत ने खोला भ्रष्टाचार का खेल, सिर मुड़ाते ही पड़े ओले, नई ताजपोशी से खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Suna Hai Kya: सिपाही की बगावत ने खोला भ्रष्टाचार का खेल, सिर मुड़ाते ही पड़े ओले, नई ताजपोशी से खलबली
विज्ञापन
सार
यूपी में एक बागी सिपाही ने अब तक ढके-छिपे हो रहे भ्रष्टाचार के खेल को उजागर कर दिया है तो प्रदेश के कई विभागों में तबादले के बाद एक साहब जिससे परेशान थे वही वरिष्ठ अब उनके सीनियर बनकर आ गए। पढ़ें- ये किस्से:
- फोटो : AI image
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
यूपी में एक बागी सिपाही ने अब तक ढके-छिपे हो रहे भ्रष्टाचार के खेल को उजागर कर दिया है तो प्रदेश के कई विभागों में तबादले के बाद एक साहब जिससे परेशान थे वही वरिष्ठ अब उनके सीनियर बनकर आ गए। ऐसे में साहब बड़े परेशान हैं। वहीं, प्रदेश में खाकी के मुखिया की नई ताजपोशी होने के बाद अपने नंबर बढ़वाने की होड़ लग गई है। पढ़ें- ये किस्से:
खुल रहा भ्रष्टाचार का खेल
बीते दिनों एक सिपाही ने बगावत कर दी। ये बगावत भ्रष्टाचार के खिलाफ थी। उसने सबूतों के साथ पुलिस लाइनों में हो रहे खेल को उजागर किया था। ये किसी एक पुलिस लाइन की कहानी नहीं बल्कि ये एक उदाहरण मात्र था। अब बागी सिपाही के आरोप सही होते जा रहे हैं। गंगा किनारे वाले कमिश्नरेट में ऐसे ही भ्रष्टाचार के खेल का खुलासा हुआ है। जांच की आंच कई बड़े जिम्मेदारों तक भी पहुंच रही है। देखना ये है कि इसमें छोटी मछलियों का शिकार होगा या बड़े जिम्मेदार भी नपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिर मुंड़ाते ही पड़े ओले
प्रदेश में हाल ही में तबादला एक्सप्रेस काफी तेजी से चली। इसमें प्रदेश के पढ़ाई-लिखाई वाले विभाग के काफी समय से परेशान अधिकारी ने भी काफी मशक्कत से अपने तबादले में सफलता पाई। वह अपने एक वरिष्ठ से काफी परेशान थे लेकिन विभाग में जब बड़े अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव हुआ तो वह ठगा से महसूस कर रहे थे। जिन साहब से वह परेशान थे, वही उनके मुखिया बनकर आ गए। अब विभाग में यह चर्चा आम है कि उन पर तो सिर मुंडाते ही ओले पड़ गए। अब वह बड़े साहब के साथ कैसे तालमेल बैठाएंगे?
Trending Videos
मत चूको चौहान
खाकी वाले विभाग में आजकल खासी खलबली मची है। पुराने मुखिया की नई ताजपोशी होने के साथ उन अफसरों की शामत आनी तय मानी जा रही है जो हाईकमान की नाराजगी का सबब बन चुके हैं। इस बीच एक साहब प्रमोशन के बाद अपने नंबर बढ़ाने में जरा भी नहीं चूके और गुलदस्ता लेकर हाईकमान के पास धमक पड़े। इसकी फोटो भी वायरल हो गई। हालांकि, साहब के सेवा के दिन कम बचे हैं। विभाग में चर्चा है कि इतना मिलने के बाद भी आखिर क्या बाकी है जो जाते-जाते चाहिए।
आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी या समाचार हो तो 8859108085 पर व्हाट्सएप करें।