सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Cabinet meeting today, approval will be given to provide cashless treatment facility to democracy fighters

UP Cabinet Meeting: कैबिनेट बैठक आज, लोकतंत्र सेनानियों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने पर लगेगी मुहर

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 03 Jun 2026 09:22 AM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। बैठक में लोकतंत्र सेनानियों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कैशलेस चिकित्सा सुविधा दिए जाने के प्रस्ताव पर मंजूरी मिल सकती है।

UP: Cabinet meeting today, approval will be given to provide cashless treatment facility to democracy fighters
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र सेनानियों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलेगी। यह प्रस्ताव बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक में पास होने की पूरी संभावना है।



मक्का क्रय नीति भी पास होने की संभावना है। परिवहन, ऊर्जा, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन, उच्च शिक्षा, नमामि गंगे और आबकारी विभाग समेत कई विभागों के एक दर्जन से ज्यादा प्रस्ताव रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अब फिर बढ़ेगा गर्मी का जोर, कई जिलों में पारा जाएगा 40 डिग्री पार; जानें अपने जिले का अपडेट
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें - गैंगस्टर मामले में पूर्व सांसद रिजवान जहीर को हाईकोर्ट से राहत, चार्जशीट और समन आदेश भी किए निरस्त


शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा की तैयारी तेज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा व कैबिनेट की हरी झंडी के बाद बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय, अनुदानित व स्ववित्तपोषित विद्यालयों के शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों आदि को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की कवायद तेज हो गई है। साचीज की ओर से इसके लिए पोर्टल तैयार करने के बाद चार जून को नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।

बेसिक शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी ने सभी बीएसए को पत्र भेजकर बताया है कि चार जून को दोपहर 12 बजे से साचीज द्वारा इसके लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि संबंधित कार्मिकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की प्रक्रिया को गति दी जा सके। उन्होंने इसके लिए सभी बीएसए को नोडल नामित करते हुए प्रशिक्षण में शामिल होने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed