सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mohammed Sheikh was brainwashing youths and grooming them for jihadi activities

आजमगढ़ से ISI तक: 'ब्रेनवॉश, भर्ती व आतंक का नेटवर्क', ATS के शिकंजे में मोहम्मद शेख ने उगले कई होश उड़ाने राज

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Wed, 03 Jun 2026 09:57 AM IST
विज्ञापन
सार

युवाओं का ब्रेनवॉश कर जिहादी गतिविधियों के लिए तैयार किया जा रहा था। एटीएस की पूछताछ में मोहम्मद शेख ने कई राज उगले हैं। यह आईएसआई की 200 से अधिक भारतीय युवाओं को आतंकी बनाने की मुहिम से जुड़ा था। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Mohammed Sheikh was brainwashing youths and grooming them for jihadi activities
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आईएसआई के इशारे पर एक महिला नेता की हत्या करने की साजिश रचने वाले आजमगढ़ के मोहम्मद शेख ने कई युवाओं को भी आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के लिए तैयार कर लिया था। वह युवाओं का ब्रेनवॉश करने के लिए उनकी अपने हैंडलर्स और शहजाद भट्टी से बात भी कराता था। 



एटीएस उसके साथियों को तलाश रही है। कुछ युवकों को हिरासत में लेकर छानबीन जारी है। एटीएस ने मोहम्मद शेख को रिमांड पर लेने के लिए अदालत में अर्जी दी है, जिस पर बुधवार को फैसला आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहजाद भट्टी के नेटवर्क में शामिल कर लिया गया

सूत्रों के मुताबिक, हाईस्कूल तक की पढ़ाई करने वाला मोहम्मद शेख आजमगढ़ के संजरपुर में अपने पिता की हार्डवेयर की दुकान में काम करता था। मोबाइल का लती होने की वजह से वह आतंकी संगठनों के संपर्क में आया, जिसके बाद उसे शहजाद भट्टी के नेटवर्क में शामिल कर लिया गया। 

विज्ञापन
Trending Videos


वह शहजाद से अक्सर बात करता था, जिसने उसका परिचय आईएसआई के हैंडलर्स से कराया। मोहम्मद शेख के कट्टरपंथी होने का फायदा आईएसआई ने उठाते हुए उससे कुछ अन्य युवाओं को भी अपने साथ जोड़ने को कहा। उसे लाखों रुपये देने का लालच भी दिया। 

कट्टरपंथी विचारधारा वाले मुस्लिम युवाओं से संपर्क करने लगा

आईएसआई के झांसे में आकर वह सोशल मीडिया पर कट्टरपंथी विचारधारा वाले मुस्लिम युवाओं से संपर्क करने लगा और उनके बारे में हैंडलर्स को जानकारी भेजने लगा। उसके पास से बरामद 9 एमएम की पिस्टल कहां से आई थी, इसके बारे में एटीएस पता लगा रही है। उसे रिमांड पर लेने के बाद पूछताछ में कई संवेदनशील जानकारियां मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed