सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Repair work in Lucknow has blocked the way and many trains will run on changed routes

Lucknow: लखनऊ स्टेशन पर नहीं रुकेंगी ये गाड़ियां, कई ट्रेनें बदले हुए रूट से चलेंगी

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 03 Jun 2026 10:44 AM IST
विज्ञापन
सार

चारबाग स्टेशन पर कॉनकोर्स कार्य के कारण पावर ब्लॉक लिया गया है। इसके लिए कई ट्रेनों को ठहराव नहीं मिल सकेगा। पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए मार्ग परिवर्तन की जानकारी दी है।

Lucknow: Repair work in Lucknow has blocked the way and many trains will run on changed routes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे ने लखनऊ स्टेशन पर चल रहे कॉनकोर्स कार्य के कारण कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव की घोषणा की है। यह बदलाव चार जून तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा जिससे यात्रियों को असुविधा हो सकती है क्योंकि इन ट्रेनों को लखनऊ स्टेशन पर ठहराव नहीं मिलेगा।



उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर आरएलडीए की ओर से कॉनकोर्स कार्य किया जा रहा है। इसके चलते यातायात और पावर ब्लॉक लिया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए मार्ग परिवर्तन की जानकारी दी है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वह यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांच लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


टनकपुर से चलने वाली 15074 टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस तीन जून को आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर-उतरेटिया के रास्ते चलेगी। इसी तरह 15076 टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस चार जून को इसी मार्ग से गुजरेगी। शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस (15075) तीन जून को उतरेटिया-ट्रांसपोर्ट नगर-आलमनगर के रास्ते चलेगी। बनारस-देहरादून एक्सप्रेस (15119) चार जून तक इसी परिवर्तित मार्ग का उपयोग करेगी। इन सभी ट्रेनों का लखनऊ स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। हालांकि, इन्हें परिवर्तित मार्ग पर आलमनगर और उतरेटिया स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव मिलेगा।
विज्ञापन
Trending Videos


पावर ब्लॉक से गोरखपुर से चलने वाली कुछ ट्रेनें भी प्रभावित होंगी। मार्ग परिवर्तित होने के कारण लखनऊ स्टेशन पर किसी भी प्रभावित ट्रेन का ठहराव नहीं होगा। गोरखपुर से चलने वाली ट्रेनों को बादशाह नगर और ऐशबाग स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव मिलेगा। डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस के लिए बाराबंकी, लखनऊ, बालामऊ और हरदोई स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा। इस ट्रेन को बुढ़वल और सीतापुर स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा।

गोरखपुर और अन्य क्षेत्रों से प्रभावित ट्रेनें
गोरखपुर से चलने वाली 12571 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस तीन जून को बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल के रास्ते जाएगी। 12555 गोरखपुर-बठिंडा एक्सप्रेस भी चार जून तक इसी मार्ग से चलेगी। आनंद विहार टर्मिनल-नाहरलागुन एक्सप्रेस (22412) चार जून को मानक नगर-ऐशबाग-मल्हौर के रास्ते परिवर्तित होगी। पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस (15066) और ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस (11123) भी तीन और चार जून को इसी मार्ग से चलेंगी। डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस (15909) तीन जून को बुढ़वल-सीतापुर-शाहजहांपुर के रास्ते चलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed