{"_id":"6a1fe910d876bdcbe20b45e3","slug":"video-video-samana-vatana-oura-athhakara-ka-maga-ka-lkara-safaii-majathara-ka-pathayatara-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: समान वेतन और अधिकारों की मांग को लेकर सफाई मजदूरों की पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: समान वेतन और अधिकारों की मांग को लेकर सफाई मजदूरों की पदयात्रा
अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के नेतृत्व में सफाई मजदूरों ने समान वेतन, समान अधिकार, सुरक्षा, सुविधाओं और अन्य मांगों को लेकर जन आक्रोश पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा महर्षि वाल्मीकि आश्रम, परिवर्तन चौक से शुरू होकर विधानसभा मार्ग होते हुए हजरतगंज तक पहुंची।
पदयात्रा में शामिल सफाई कर्मियों और महासभा के सदस्यों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की तथा सरकार का ध्यान सफाई कर्मचारियों की समस्याओं की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सफाई कर्मियों को समान कार्य के लिए समान वेतन, पर्याप्त सुरक्षा उपकरण और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
पदयात्रा में बड़ी संख्या में सफाई मजदूर, सामाजिक कार्यकर्ता और संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। उन्होंने मांगों के शीघ्र समाधान की अपील करते हुए कहा कि यदि समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।