{"_id":"6a1f98018f267c35d50a1fbb","slug":"video-mla-sarabjit-manuke-raids-rice-mill-water-being-poured-onto-sacks-using-pipes-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"विधायक सरबजीत मानुके ने राइस मिल पर मारा छापा, बोरियों पर पाइप लगाकर डाला जा रहा था पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक सरबजीत मानुके ने राइस मिल पर मारा छापा, बोरियों पर पाइप लगाकर डाला जा रहा था पानी
जगरांव में मंगलवार देर रात उस समय फूड सप्लाई विभाग, वेयरहाउस एजेंसियों और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया, जब हलका विधायक सरबजीत कौर मानुके ने जीटी रोड स्थित गुरु तेग बहादुर राइस मिल में अचानक छापेमारी कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं।
विधायक सरबजीत कौर मानुके ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि शेलर में रखी सरकारी गेहूं की बोरियों पर पानी डालकर उनका वजन बढ़ाया जा रहा है। सूचना मिलने पर उन्होंने मार्केट कमेटी हठूर के चेयरमैन कर्मजीत सिंह के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। विधायक का दावा है कि जब वे शेलर में पहुंचे तो गेहूं की बोरियों पर पाइप के जरिए पानी डाला जा रहा था और उनके पहुंचते ही वहां मौजूद लोग पाइप छोड़कर फरार हो गए।
सूत्रों के अनुसार, बुधवार को लगने वाली स्पेशल ट्रेन से गेहूं भेजे जाने से पहले उसका वजन बढ़ाने के लिए यह खेल खेला जा रहा था। विधायक मानुके ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बस स्टैंड चौकी और थाना सिटी पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।
विधायक ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार संबंधित गेहूं वेयरहाउस एजेंसी की ओर से शेलर में भंडारित किया गया था। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जांच में किसी शेलर मालिक, कर्मचारी या सरकारी अधिकारी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विधायक ने कहा कि यह गेहूं गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए रखा गया है, लेकिन वजन बढ़ाने के लालच में इसकी गुणवत्ता से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पानी लगने के बाद गेहूं खराब हो सकती है और वितरण तक पहुंचते-पहुंचते इसकी गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है।
थाना सिटी के प्रभारी परमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि सरकारी गेहूं की बोरियों पर पानी डालकर उन्हें गीला किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि शेलर के मैनेजर को भी मौके पर बुलाया गया था, लेकिन वह काफी देर तक नहीं पहुंचा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और उच्च अधिकारियों से चर्चा के बाद बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस छापेमारी के बाद सरकारी गेहूं के भंडारण और निगरानी व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।