सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Accused arrested for appearing for Physics exam in place of friend in Varanasi

मुन्नाभाई का खेल बेनकाब: फिजिक्स के पेपर में दोस्त की जगह परीक्षा देने पहुंचा आरोपी गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 03 Jun 2026 12:42 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: सिंधोरा क्षेत्र के एसबी इंटर कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र पर फिजिक्स के पेपर में दोस्त की जगह परीक्षा देने पहुंचा आरोपी गिरफ्तार किया गया। जबकि परीक्षार्थी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 

Accused arrested for appearing for Physics exam in place of friend in Varanasi
Exam - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

सिंधोरा के एसबी इंटर कॉलेज में परीक्षा केंद्र पर यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में भौतिक विज्ञान परीक्षा में दोस्त की जगह आए आरोपी नारायण भारद्वाज को सिंधोरा पुलिस ने मंगलवार को चौबेपुर के पियरी से गिरफ्तार किया। वह पियरी का ही रहने वाला है। परीक्षार्थी वैभव सिंह को पुलिस पहले ही 31 मार्च को गिरफ्तार कर चुकी है।



डीसीपी गोमती जोन नीतू ने बताया कि 6 मार्च 2026 को सिंधोरा क्षेत्र के एसबी इंटर कॉलेज बूंची परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी वैभव कुमार सिंह निवासी फत्तेपुर सिंधोरा के स्थान पर चौबेपुर के पियरी का रहने वाला नारायण भारद्वाज बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्ष निरीक्षक की ओर से अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र और आधार कार्ड पर दर्ज फोटो का मिलान किया गया, जिसमें फोटो मेल नहीं खा रही थी। संदेह होने पर जांच में पूरे मामले को खुलासा हुआ। कक्ष निरीक्षक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई। विवेचना में नारायण का नाम सामने आया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos


इसे भी पढ़ें; सुरक्षा या भौकाल: माननीय व बाहुबलियों की सुरक्षा में हैं सबसे ज्यादा सरकारी गनर, पूर्वांचल बना गन कल्चर का गढ़

पूछताछ के दौरान आरोपी नारायण ने बताया कि उसकी वैभव से मित्रता थी। वैभव भौतिक विज्ञान में कमजोर था, जिस कारण उसने उसके स्थान पर परीक्षा देने का निर्णय लिया। 6 मार्च को वह वैभव कुमार सिंह का आधार कार्ड और प्रवेश पत्र लेकर एसबी इंटर कॉलेज पहुंच गया। परीक्षा के दौरान वह पकड़ा गया। हालांकि, प्रथम तल की छत से कूदकर वहां से भागकर घर चला आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed