सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teenager Drowns in River While Bathing in Ganges at Dadri Ghat Ghazipur

Ghazipur News: ददरी घाट पर गंगा स्नान के दौरान नदी में डूबा किशोर, गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू

अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 03 Jun 2026 01:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Ghazipur News: गंगा स्नान करते समय तीन लोग गहरे पाने में जाने से डूबने लगे। दो को तो लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन तीसरा किशोर डूब गया। गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू हुई। 

Teenager Drowns in River While Bathing in Ganges at Dadri Ghat Ghazipur
किशोर की फाइल फोटो और रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गाजीपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के ददरी घाट पर बुधवार सुबह गंगा स्नान के दौरान तीन लोग गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। यह देख घाट पर नहा रहे अन्य लोग शोर मचाने लगे। नाविकों और स्नान कर रहे लोगों ने दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जबकि गौसाबाद निवासी अंकित बिंद (16) तेज बहाव में समा गया। 

Trending Videos


सूचना पर पहुंची पुलिस ददरी घाट पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश में जुट गई। कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि ददरीघाट पर स्नान करते समय किशोर गंगा में डूब गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश की जा रही है। हालांकि अब तक किशोर का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed