सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike rider crushed to death after falling on the road

Ghazipur News: सड़क पर गिरे बाइक सवार की कुचल कर मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Bike rider crushed to death after falling on the road
विज्ञापन
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के सलामतपुर चट्टी पर मंगलवार को कासिमाबाद- मऊ मार्ग बाइक व टोटो की टक्कर हो गई। सड़क पर गिरे बाइक सवार की तेज रफ्तार आ रहे बाइक से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजन शव लेकर घर चले आए।
Trending Videos

गंगौली गांव निवासी नूर हसन ने बताया कि बेटा मोहम्मद मुस्तफा (46) बाइक से बेटी सबीना खातून को लेकर मऊ आंख दिखाने के लिए जा रहा था। सलामतपुर चट्टी के पास पीछे से एक टोटो से बाइक में धक्का लग गया। टोटो से धक्का लगते ही बेटा मोहम्मद मुस्तफा बाइक लेकर सड़क पर गिर पड़ा। जबकि बेटी दूसरे तरफ गिर गई। इधर, पीछे से तेज रफ्तार आ रहे दूसरे बाइक सवार ने सड़क पर गिरे बेटा को कुचलते हुए भाग निकला। हादसे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दूसरी तरफ गिरी बेटी सबीना खातून बाल- बाल बच गई। ग्रामीणों ने घायल बेटे मुस्तफा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बेटे की मौत हो गई। पिता नूर हसन ने बताया कि कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहता हूं। बुधवार को पैतृक कब्रिस्तान में सुपुर्दे- ए- खाक किया जाएगा। कोतवाल राज नारायण ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed