सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Despite repeated complaints for three years, the police did not take any action

Ghazipur News: तीन साल से लगातार शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Despite repeated complaints for three years, the police did not take any action
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद की पुलिस से बिंदु होटल मालिक आलाेक राय का भरोसा ऐसे ही नहीं उठ गया है, बल्कि करीब तीन वर्षों से रजिस्टर्ड डाक से पत्रों के भेजने पर भी कार्रवाई का न होना है। पीड़ित ने सीएम, अपर मुख्य सचिव गृह, पुलिस महानिदेशक व पुलिस के आलाधिकारियों को पत्र भेजा और अब तो उनके पास इसकी गट्ठर बन गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अंतत: हत्यारे हत्या की वारदात को अंजाम देने के मंसूबे में सफल हो गए। बेटे विनीत राय की हत्या की असहनीय पीड़ा से व्यथित पिता आलोक राय ने बताया कि वर्ष 2023 व 2024 में रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से शहर कोतवाल से लेकर पुलिस अधीक्षक यहीं नहीं वाराणसी मंडल व लखनऊ में बैठे पुलिस अधिकारियों और सीएम तक को प्रार्थना-पत्र भेजता रहा। बावजूद कार्रवाई नहीं की गई।
Trending Videos

शिकायती- पत्रों के गठ्ठर को खोलते हुए उन्होंने बीते 20 अगस्त 2024 को रजिस्टर्ड डाक से सीएम को भेजे गए पत्र का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रार्थना- पत्रों 26 दिसंबर 2023 व स्मरण पत्र 29 दिसंबर 2023, 22 फरवरी 2024 और 27 फरवरी 2024 का संज्ञान लेने का कष्ट करें। यहीं नहीं सीएम को भेजे गए प्रार्थना- पत्र में आलोक राय ने कहा कि पूर्व में भी प्रार्थना- पत्र की छाया प्रति संलग्न करके भेजा रहा पर कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed