सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IMS BHU Blast in Small Cylinder Inside Trauma Center Complex Tin Shed in Varanasi

आईएमएस बीएचयू: ट्रॉमा सेंटर परिसर के टिनशेड में छोटे सिलिंडर में ब्लास्ट, आग लगने से मची अफरातफरी

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 03 Jun 2026 10:43 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: आईएमएस बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर परिसर में टिनशेड में मजदूरों द्वारा खाना बनाते समय छोटे सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया। मौके पर पहुंचे ट्रॉमा सेंटर के सुरक्षा कर्मी, अन्य कर्मचारी और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। 

IMS BHU Blast in Small Cylinder Inside Trauma Center Complex Tin Shed in Varanasi
ट्रॉमा सेंटर परिसर के टिनशेड में आग बुझाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आईएमएस बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर परिसर में मनोचिकित्सा विभाग के पास मंगलवार सुबह टिनशेड में छोटे सिलिंडर के ब्लास्ट होने से आग लग गई। सीपीडब्ल्यूडी की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्य में लगे मजदूर परिवार के साथ खाना बना रहे थे। इसी बीच सिलिंडर लीकेज हो गया। 

Trending Videos


सूचना मिलते ही मौके पर ट्रॉमा सेंटर में तैनात सुरक्षा कर्मी, अन्य कर्मचारी और फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई। आग पर काबू पा लिया गया। घटना में टिनशेड उड़ गया, लेकिन समय रहते लोग बाहर आ गए थे, इसलिए कोई बड़ी घटना नहीं हुई। ट्रॉमा सेंटर परिसर में इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi Today News: ब्लैकमेलिंग के दो मामले, पहले में युवक और दूसरे में विवाहिता ने दी जान; पढ़ें- अन्य खबरें
विज्ञापन


मनोचिकित्सा विभाग के पास टिनशेड लगाकर मजदूर रहते हैं। इसमें कुछ परिवार के साथ भी रहकर कामकाज करते हैं। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे जिस समय घटना हुई, उस समय मजदूर खाना बना रहे थे। छोटा सिलिंडर लिकेज होने की वजह से ब्लास्ट हो गया। अगर समय रहते कर्मचारी नहीं पहुंचते तो शायद बड़ा नुकसान हो सकता था। कर्मचारियों ने जल्द से जल्द टिनशेड को हटवाया और सामान बाहर निकलवाया। 

ट्रॉमा सेंटर प्रशासन ने भेजी रिपोर्ट
ट्रॉमा सेंटर प्रशासन की ओर से इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। किसी भी तरह की घटना से बचाव के लिए नियमित जिम्मेदार लोगों के निरीक्षण करते रहने, इमरजेंसी में वाहन के आने जाने का मार्ग भी व्यवस्थित रखना होगा, ताकि आपातकालीन स्थिति में वाहनों की पार्किंग को सही किया जा सके। जब तक सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन न हो, तब तक यहां टिनशेड में रहने वाले मजदूरों के लिए एलपीजी सिलिंडर और अन्य खाना पकाने वाले उपकरणों का प्रयोग बंद किया जाए। अस्थायी आवासों में अग्निसुरक्षा सहित अन्य सुरक्षा मानकों की समय-समय पर समीक्षा की जानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed