{"_id":"62da4f986eec1057ac63c182","slug":"monsoon-session-bjp-mp-ravi-kishan-seeks-support-from-opposition-on-population-control-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"Monsoon Session: जनसंख्या पर लगाम लगाने के लिए केंद्र लाएगा बिल? रवि किशन ने की ये मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Monsoon Session: जनसंख्या पर लगाम लगाने के लिए केंद्र लाएगा बिल? रवि किशन ने की ये मांग
Fri, 22 Jul 2022 12:49 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:49 PM IST
सार
रवि किशन ने कहा, जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए यह बिल बहुत जरूरी है, जिस तरह से जनसंख्या बढ़ रही है, उस तरह से हम जनसंख्या विस्फोट की तरफ बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा सांसद रवि किशन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनसंख्या नियंत्रण पर लगाम लगाने के लिए केंद्र संसद में बिल ला सकता है। इसको लेकर भाजपा सांसद रवि किशन विपक्ष के समर्थन की अपील की है। भाजपा सांसद ने कहा कि हम विश्व गुरू तभी बन सकते हैं, जब जनसंख्या नियंत्रण विधेयक लाया जाएगा।
विज्ञापन
रवि किशन ने कहा, जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए यह बिल बहुत जरूरी है, जिस तरह से जनसंख्या बढ़ रही है, उस तरह से हम जनसंख्या विस्फोट की तरफ बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं विपक्ष से अनुरोध करता हूं कि मुझे विधेयक पेश करने दें और सुनें कि मैं यह बिल क्यों पेश करना चाहता हूं।
विज्ञापन
यह विकास का बिल
रवि किशन ने इस बिल को विकास का बिल कहा। उन्होंने कहा, जिस दिन यह बिल पेश होगा, हम विश्व गुरू बनने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। मैं इस बिल को सिर्फ विकास के पहलू से देख रहा हूं न कि जाति या धर्म के पहलू से।
विज्ञापन