फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   monsoon-session-opposition-targets-youth-jantar-mantar-row-parliament-showdown

Monsoon Session: विपक्ष टटोल रहा युवाओं का मन, सदन में हंगामा और टकराव जारी रहने के हैं पूरे आसार

Mon, 27 Jul 2026 09:02 PM IST
Shashidhar Pathak शशिधर पाठक
Updated Mon, 27 Jul 2026 09:02 PM IST
सार

संसद के मानसून सत्र में युवाओं से जुड़े मुद्दे राजनीतिक बहस के केंद्र में बने हुए हैं। विपक्ष सोशल मीडिया पर मिल रही प्रतिक्रियाओं का आकलन करते हुए शिक्षा, परीक्षा प्रणाली और जंतर-मंतर से जुड़े घटनाक्रम को प्रमुखता से उठाने की तैयारी में है। दूसरी ओर, सरकार भी इन मुद्दों को लेकर अपनी रणनीति पर काम कर रही है और शिक्षा सुधार के प्रयासों को प्रमुखता से सामने लाना चाहती है।

विज्ञापन
monsoon-session-opposition-targets-youth-jantar-mantar-row-parliament-showdown
संसद परिसर में कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : ANI

विस्तार

संसद में इस्तीफा देने के बाद आज धर्मेन्द्र प्रधान मिथिला पगड़ी के साथ पहुंचे तो उनका एनडीए के सांसदों ने खूब स्वागत किया। दूसरी तरफ विपक्ष अभी जंतर-मंतर के मुद्दे को लेकर अड़ा है। वह गृहमंत्री अमित शाह से जंतर-मंतर पर जो हुआ उसका जवाब चाहता है। संसद भवन में विपक्ष ने अपनी गोलबंदी तेज कर दी है। कांग्रेस का आईटी सेल लगातार सोशल मीडिया पर नजर रख रहा है। वह युवाओं की प्रतिक्रिया को लेकर काफी सक्रियता से काम कर रहा है। 
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश से आने वाले कांग्रेस के एक नेता का कहना है कि संसद भवन में धर्मेंन्द्र प्रधान के स्वागत पर युवाओं की प्रतिक्रिया उनके रुख को दर्शा रही है। सूत्र का कहना है कि युवाओं की सोशल मीडिया पर इसको लेकर प्रतिक्रिया अच्छी नहीं है। कांग्रेस को इस मुद्दे पर युवाओं से जुड़ने का अवसर दिखाई दे रहा है। इसलिए सदन में वह जंतर-मंतर के मुद्दे, शिक्षा में सुधार, परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक के मुद्दे पर सरकार को घेरेगी। 
विज्ञापन


सरकार को विपक्ष के रवैये का एहसास 
सूत्र बताते हैं कि केन्द्र सरकार को पता है कि विपक्ष जंतर-मंतर में युवाओं के प्रदर्शन को लेकर गृहमंत्री अमित शाह से जवाब चाहता है। केन्द्र ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे सीजेपी के नेताओं से युवाओं का हित देखते हुए उनकी मांग को माना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद शिक्षा में सुधार के लिए काफी संवेदनशील है। एनडीए की पहली कोशिश है कि इसका श्रेय लेने से विपक्ष को दूर रखा जाए। मंगलवार को प्रधानमंत्री भाजपा सांसदों और एनडीए के सदस्यों को इस बारे में टिप्स दे सकते हैं। ऐसे में इस सप्ताह सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच में संसद भवन में हंगामा और टकराव जारी रहने पूरे आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed