फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon session: Sharad Pawar, Supriya Sule meet PM Modi in Parliament, Updates in Hindi

Sharad Pawar Meet PM Modi: संसद में पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले, राजनीतिक हलकों में बढ़ी चर्चा

Wed, 22 Jul 2026 11:52 AM IST
Pavan एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Wed, 22 Jul 2026 11:52 AM IST
सार

संसद के मानसून सत्र के दौरान एनसीपी (एससीपी) प्रमुख शरद पवार और सांसद सुप्रिया सुले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इससे पहले दोनों नेता NEET-UG पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल हुए थे। वहीं, सुप्रिया सुले ने एक बार फिर एनडीए में शामिल होने या किसी राजनीतिक विलय की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी को किसी भी दल से ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं मिला है।

विज्ञापन
Monsoon session: Sharad Pawar, Supriya Sule meet PM Modi in Parliament, Updates in Hindi
पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

संसद के मानसून सत्र के दौरान बुधवार को एनसीपी (एससी) के प्रमुख शरद पवार और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद परिसर में मुलाकात की। इस मुलाकात को मौजूदा राजनीतिक हालात और छात्रों के मुद्दों के संदर्भ में अहम माना जा रहा है। इससे पहले शरद पवार और सुप्रिया सुले मंगलवार को जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में भी शामिल हुए थे। यह प्रदर्शन नीट-यूजी पेपर लीक मामले को लेकर हो रहा है। एनसीपी (एससीपी) ने इस मुद्दे पर छात्रों का समर्थन किया है और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को भी समर्थन दिया है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- 'समय बर्बाद न करें': CJP प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई का मामला, तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार क्यों?
विज्ञापन


केंद्र से शरद पवार की अपील
शरद पवार ने केंद्र सरकार से अपील की कि वह छात्रों और नागरिकों की मांगों को संवेदनशीलता के साथ सुने। उन्होंने कहा कि संविधान हर नागरिक को अधिकार देता है और सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है। इसलिए शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे लोगों की आवाज को दबाने के बजाय उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


NDA में शामिल होने से शरद गुट का इनकार
वहीं, हाल ही में एनसीपी (एससीपी) के एनडीए में शामिल होने या किसी राजनीतिक गठबंधन की अटकलों पर सुप्रिया सुले ने साफ इनकार किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के किसी भी वरिष्ठ नेता को किसी अन्य दल की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें- 'शांतिपूर्ण विरोध में क्या गलत?': प्रियंका गांधी का केंद्र पर हमला, कहा- संसद में जो हो रहा वह अलोकतांत्रिक

दरअसल, मुंबई में एनसीपी के कुछ नेताओं और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच हुई बैठकों के बाद इन अटकलों को बल मिला था। हालांकि, शरद पवार गुट ने स्पष्ट किया कि ये बैठकें केवल प्रशासनिक मुद्दों को लेकर थीं, न कि किसी राजनीतिक गठजोड़ के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed