सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Bulldozer Violent Clashes During Anti-Encroachment Drive in Bandra East FIR Filed Against 10

Mumbai Bulldozer: बांद्रा में बवाल को लेकर 10 के खिलाफ एफआईआर, अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई थी हिंसक झड़प

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Thu, 21 May 2026 01:08 PM IST
विज्ञापन
सार

मुंबई के बांद्रा ईस्ट में अतिक्रमण हटाने के दौरान हिंसा भड़क गई। पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने 10 नामजद और 100 से अधिक अज्ञात लोगों पर दंगा, हमला और हत्या की साजिश समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया।

Mumbai Bulldozer Violent Clashes During Anti-Encroachment Drive in Bandra East FIR Filed Against 10
बांद्रा ईस्ट में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में बुधवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हिंसक झड़प हो गई। पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हुई पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद निर्मल नगर पुलिस स्टेशन में दस नामजद आरोपियों समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा 100-150 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही भारतीय दंड संहिता की धारा 109 (हत्या की साजिश) भी लगाई है। 

पुलिस ने बताया कि, 20 मई को बांद्रा ईस्ट रेलवे स्टेशन के पास गरीब नगर क्षेत्र में अवैध निर्माण हटाने का अभियान चलाया जा रहा था। यह कार्रवाई मुंबई उच्च न्यायालय के आदेश के तहत की जा रही थी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मुंबई पुलिस, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स, होम गार्ड और अन्य कर्मचारी मौके पर तैनात थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे की तोड़फोड़ का काम शुरू हुआ वैसे ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की, लेकिन भीड़ ने कार्रवाई रोकने की कोशिश की। कुछ ही देर में हालात तनावपूर्ण हो गए और प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर और अन्य वस्तुएं फेंकनी शुरू कर दीं। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने सीमित बल का इस्तेमाल किया। घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत इलाज के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
Trending Videos

मुंबई पुलिस का कहना है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के अनुसार की जा रही थी, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने जानबूझकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed