Hindi News
›
Video
›
India News
›
During PM Modi's Italy Visit: Know What Agreements Were Signed Between India and Italy?
{"_id":"6a0ebf237cc3361dd0025b12","slug":"during-pm-modi-s-italy-visit-know-what-agreements-were-signed-between-india-and-italy-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"PM Modi Italy Visit: भारत-इटली के बीच हुए कौन-कौन से समझौते? जानिए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi Italy Visit: भारत-इटली के बीच हुए कौन-कौन से समझौते? जानिए
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: लोकेंद्र त्यागी Updated Thu, 21 May 2026 01:45 PM IST
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इटली यात्रा भारत और इटली के रिश्तों को नई ऊंचाई देने वाली मानी जा रही है। लगभग 26 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली द्विपक्षीय इटली यात्रा रही। रोम में आयोजित शिखर वार्ता के दौरान पीएम मोदी और प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने दोनों देशों के संबंधों को “विशेष रणनीतिक साझेदारी” में बदलने का ऐतिहासिक फैसला लिया। इसका मतलब सिर्फ दोस्ती बढ़ाना नहीं, बल्कि रक्षा, तकनीक, व्यापार, समुद्री सुरक्षा और इनोवेशन जैसे अहम क्षेत्रों में लंबी साझेदारी बनाना है।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी का बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारत और इटली अब सिर्फ साझेदार नहीं, बल्कि भविष्य की वैश्विक व्यवस्था को दिशा देने वाले मजबूत सहयोगी बनेंगे। मेलोनी ने यह भी माना कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और इटली भारत के साथ मिलकर बड़े आर्थिक अवसरों को हासिल करना चाहता है।
आखिर इस दौरे से भारत को क्या मिला? दोनों देशों के बीच कौन-कौन से बड़े समझौते हुए? और आने वाले समय में इसका असर भारत की अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और व्यापार पर कैसे पड़ेगा? विस्तार से जानने के लिए वीडियो को आखिर तक जरूर देखें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।