{"_id":"6a47622a407c8943f600bc65","slug":"mumbai-manhole-tragedy-contractor-booked-after-55-year-old-dies-falling-into-open-manhole-in-sakinaka-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai Manhole Accident: बुजुर्ग की मौत के बाद ठेकेदार और कर्मचारियों पर मामला दर्ज; जांच में क्या आया सामने?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai Manhole Accident: बुजुर्ग की मौत के बाद ठेकेदार और कर्मचारियों पर मामला दर्ज; जांच में क्या आया सामने?
Fri, 03 Jul 2026 12:48 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:48 PM IST
सार
साकीनाका में ड्रेनेज मरम्मत के दौरान 55 वर्षीय असलम इसाक शेख खुले मैनहोल में गिर गए और उनकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद पुलिस ने ठेकेदार और कर्मचारियों पर मामला दर्ज किया है। बीएमसी ने चार अधिकारियों को निलंबित कर उच्चस्तरीय जांच बैठा दी। आइए, विस्तार से जानते हैं पुलिस की जांच अब तक कहां पहुंची? क्यों ठेकेदार और कर्माचारियों पर मामला दर्जा किया गया? आखिर किसकी लापरवाही थी?
विज्ञापन
ठेकेदार और कर्मचारियों पर पुलिस का शिकंजा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई में मानसून के बीच खुले मैनहोल ने एक और जान ले ली। साकीनाका इलाके में ड्रेनेज लाइन की मरम्मत के दौरान खुला छोड़ा गया मैनहोल 55 वर्षीय असलम इसाक शेख के लिए मौत का कारण बन गया। घटना के बाद पुलिस ने ठेकेदार और मरम्मत कार्य में लगे कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने मामले को गंभीर मानते हुए चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया है और पूरे घटनाक्रम की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है।
असलम इसाक शेख साकीनाका के यादव नगर के रहने वाले थे। पुलिस के अनुसार, खैरानी रोड पर ड्रेनेज लाइन की मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान निजी ठेकेदार के कर्मचारियों ने मैनहोल का ढक्कन हटाया हुआ था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि असलम मोबाइल फोन पर बात करते हुए वहां से गुजर रहे थे और उन्हें खुला मैनहोल दिखाई नहीं दिया। देखते ही देखते वह उसमें गिर गए। कर्मचारियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण वह बह गए। बाद में अगला मैनहोल खोलकर उनकी तलाश की गई और उन्हें बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

क्या पुलिस जांच में लापरवाही के संकेत मिले हैं?
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद ठेकेदार और मरम्मत कार्य में लगे कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। दमकल विभाग के अनुसार, सूचना मिलते ही बचाव अभियान शुरू किया गया, लेकिन ड्रेनेज में पानी का बहाव इतना तेज था कि राहत कार्य में काफी मुश्किलें आईं। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कार्यस्थल पर चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग और अन्य सुरक्षा इंतजाम पर्याप्त थे या नहीं।
विज्ञापन